UP Madarsa Board Result 2024: यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट विंडो एक्टिव, आसान स्टेप्स से देख सकेंगे परिणाम
Santosh Kumar | April 17, 2024 | 12:51 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल के लिए यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 13 से 21 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड (यूपीएमईबी) द्वारा मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल के लिए यूपी मदरसा बोर्ड 2024 परिणाम विंडो सक्रिय कर दी गई है। परीक्षा का परिणाम जानने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएमईबी की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाना होगा। छात्र बोर्ड द्वारा जारी विंडो के निर्धारित स्थान पर अपना रोल नंबर दर्ज करके यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम तक पहुंच सकते हैं।
बता दें कि मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल के लिए यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 13 से 21 फरवरी तक उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थी। जारी किए गए परिणाम में प्राप्त अंकों के साथ-साथ छात्र के मूल विवरण जैसे शाखा का नाम, रोल नंबर, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, परिणाम की स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) शामिल है।
यूपी बोर्ड मदरसा रिजल्ट 2024 में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा वे उम्मीदवार जो परिणाम से खुश नहीं हैं या असफल हो गए हैं, वे पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकी डिटेल बोर्ड द्वारा जल्द जारी की जाएगी।
UP Madarsa Board Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से UP Madarsa Board Result 2024 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- madarsaboard.upsdc.gov.in/result_2021/OnlineResult_2021.aspx
- होमपेज पर, Select Year के सामने परीक्षा वर्ष चुनें।
- अब Select Class में कक्षा का विवरण डालें।
- अंत में परीक्षा रोल नंबर, कैप्चा दर्ज करें और सबमिट करें।
- UP Madarsa Board Result 2024 स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल