UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड रिजल्ट कब तक होगा जारी? डेट, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | May 29, 2026 | 01:40 PM IST | 3 mins read
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 के कुल 41,424 पदों की लिखित परीक्षा का रिजल्ट प्रोविजनल आंसर की की समीक्षा के बाद जून 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जल्द ही यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। बोर्ड द्वारा परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों की समीक्षा का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपने नतीजों और स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में होमगार्ड के कुल 41,424 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को किया गया था। इसके बाद बोर्ड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 मई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों से 10 मई 2026 तक आपत्तियां मांगी थीं। सूत्रों के मुताबिक, अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की जांच प्रक्रिया अंतिम चरण में है और बोर्ड अब फाइनल रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर चुका है।
Up home guard result 2026 kab tak aayega: कब तक आ सकता है रिजल्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले भर्ती ट्रेंड्स के अनुसार, ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद भर्ती बोर्ड आमतौर पर 15 से 20 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर देता है। चूंकि आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 10 मई थी, इसलिए पूरी संभावना जताई जा रही है कि यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जून 2026 के पहले सप्ताह में किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। हालांकि, सटीक तारीख को लेकर बोर्ड की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
UP Home Guard Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "UP Home Guard Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- आपका रिजल्ट और मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- यूपी होमगार्ड भर्ती रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Up home guard result 2026: लिखित परीक्षा के बाद होगा फिजिकल टेस्ट
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुरुष और महिला होमगार्ड्स की नियुक्ति की जानी है। जो अभ्यर्थी इस लिखित परीक्षा में पास होंगे, उन्हें मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अंकों के आधार पर चयन प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और अंत में दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
शारीरिक मानक परीक्षण (PST) - इसमें उम्मीदवारों की लंबाई और पुरुषों के लिए सीने का माप लिया जाता है। सामान्य, ओबीसी एवं एससी न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए और सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एसटी वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है वहीं सीना बिना फुलाए 77 और फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए। महिला उम्मीदवार जो सामान्य/ ओबीसी/ एससी श्रेणी से होंगी उनकी न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए और एसटी के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है। सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम निर्धारित है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) - इसमें शारीरिक क्षमता की जांच के लिए दौड़ पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की रनिंग पूरी करनी होगी, वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
सत्यापन के लिए दस्तावेजों की सूची
यूपी होमगार्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए आपको फॉर्म में भरे गए सभी दस्तावेजों की मूल कॉपी साथ ले जाना होगा-
- आधार कार्ड
- मार्कशीट
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
अगली खबर
]RRB NTPC DV Admit Card 2024: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल डीवी कॉल लेटर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब अपने कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यह कॉल लेटर उन उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी है, जिन्होंने दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल