Abhay Pratap Singh | April 18, 2026 | 07:37 AM IST | 1 min read
यूपी होमगार्ड एग्जाम सिटी 2026 अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से यूपी पुलिस होमगार्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी होमगार्ड एग्जाम सिटी 2026 अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी होम गार्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा शहर/ जिला और परीक्षा तिथि जैसे विवरण शामिल हैं।
लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के 74 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल, 2026 को प्रत्येक दिन दो पालियों आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराई जाएगी।
यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र निर्धारित परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि) लाना होगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया, “परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की E-KYC की जाएगी। सभी अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड अनलॉक रखें, ताकि e-KYC प्रक्रिया पूरी हो सके।” किसी भी सहायता से लिए कैंडिडेट 08065075069 व helpdeskuphgexam25@hgupexam.com पर संपर्क कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपी होमगार्ड एग्जाम सिटी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
यूपीएससी एनडीए, एनए 2 मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार अब लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार में प्राप्त अपने कुल अंक आसानी से देख सकते हैं।
Santosh Kumar