Trusted Source Image

UPSC NDA, NA 2 Marks 2026: यूपीएससी एनडीए, एनए 2 रिकमेंडेड उम्मीदवारों के मार्क्स upsc.gov.in पर जारी किए गए

Santosh Kumar | April 17, 2026 | 10:18 PM IST | 1 min read

मार्कशीट में प्रत्येक उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम, लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक (900 में से) और कुल अंक (1800 में से) जिसमें इंटरव्यू के अंक भी दर्ज हैं।

यूपीएससी एनडीए, एनए 2 मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएससी एनडीए, एनए 2 मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा 2 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रिकमेंडेड उम्मीदवारों के विस्तृत अंक जारी कर दिए हैं। यूपीएससी एनडीए, एनए 2 मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार अब लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार में प्राप्त अपने कुल अंक आसानी से देख सकते हैं।

आयोग ने एनडीए, एनए 2 अंतिम मेरिट लिस्ट में कुल 742 उम्मीदवारों को शामिल किया है। इसमें आर्मी, नेवी, एयर फ़ोर्स और नेवल एकेडमी के अलग-अलग कोर्स के लिए चुने गए उम्मीदवार शामिल हैं। परिणाम पोर्टल पर उपलब्ध है।

UPSC NDA, NA 2 Marks 2026: पार्थ कुमार तिवारी ने किया टॉप

मार्कशीट में प्रत्येक उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम, लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक (900 में से) और कुल अंक (1800 में से) जिसमें इंटरव्यू के अंक भी दर्ज हैं। शीर्ष रैंक वाले उम्मीदवारों में, पार्थ कुमार तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ईशान पचौरी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ईशान सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट, में शानदार प्रदर्शन किया। टॉप उम्मीदवारों के साथ चुने गए अन्य उम्मीदवारों अंक भी जारी किए गए हैं।

Also readUPSC NDA 2 2025 Final Result: यूपीएससी एनडीए 2 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 742 उम्मीदवार चयनित

UPSC NDA, NA 2 Marks 2026: टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

यूपीएससी एनडीए, एनए 2 के टॉप 10 उम्मीदवारों के मार्क्स नीचे तालिका में दिए गए हैं-

क्र.सं.

रोल नंबरनाम

लिखित अंक (900)

SSB अंक (900)

कुल अंक (1800)

1

1444474

पार्थ कुमार तिवारी

545.52

551

1096.52

2

7944822

इशान पचौरी

535.75

538

1073.75

3

6151355

इशान सिंह

571.02

446

1017.02

4

3550335

अभिष

491.95

515

1006.95

5

8540523

युवराज सक्सेना

450.81

533

983.81

6

1540069

अर्नव बिस्वाल

572.97

408

980.97

7

7240440

प्रिंस राज

443.96

534

977.96

8

1147190

लक्ष्य सिंह

484.84

490

974.84

9

7947930

वैभव यादव

472.15

502

974.15

10

5640529

आर्यन कुमार सिंह

560.55

409

969.55

पाठ्यक्रमों के शुरू होने की तिथि के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए रक्षा मंत्रालय की वेबसाइटों www.joinindianarmy.nic.in, www.joinindiannavy.gov.in और www.careerindianairforce.cdac.in पर विजिट करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications