Trusted Source Image

NEET Aspirant Suicide: यूपी में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने एग्जाम में कम अंक आने के बाद की खुदकुशी

Press Trust of India | July 21, 2026 | 10:21 AM IST | 2 mins read

श्रुति एक होनहार छात्रा थी और उसने परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी, लेकिन नीट में आवश्यक अर्हता अंक न मिलने से वह परेशान थी और इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
हमीरपुर जिले की 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
हमीरपुर जिले की 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के परिवार का दावा है कि नीट परीक्षा में अपेक्षित अंक न मिलने के कारण वह तनाव में थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार राठ कस्बे के दीवानपुरा इलाके की रहने वाली श्रुति साहू ने कथित तौर पर शनिवार देर रात कीटनाशक खा लिया।

उन्होंने बताया कि श्रुति को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर उरई के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

NEET Aspirant Suicide: अपेक्षित अंक न मिलने के कारण तनाव

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार को सौंप दिया गया है। श्रुति के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कानपुर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी और 2 महीने पहले ही घर लौटी थी।

उन्होंने कहा कि श्रुति एक होनहार छात्रा थी और उसने परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी, लेकिन नीट में आवश्यक अर्हता अंक न मिलने से वह परेशान थी और इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

Also readNEET OMR Sheet Controversy: एनटीए ने ओएमआर शीट में गड़बड़ी के दावों को किया खारिज, रिजल्ट में कोई गलती नहीं

NEET Student Suicide: पिछले महीने भी कई मामले सामने आए

पिछले महीने, गाजियाबाद में भी नीट की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इसी तरह एक अन्य मामले में, लखनऊ में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा अपने फंदे से लटकी हुई मिली थी।

उसके परिजन ने पुलिस को बताया था कि प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के बीच 3 मई को हुई नीट-यूजी रद्द होने के बाद से वह अवसाद में थी। नीट जैसी परीक्षाओं का छात्रों पर भारी दबाव पड़ता है, जो मानसिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्या को दर्शाता है।

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications