UP DElEd Result 2025: यूपी डीएलएड सेमेस्टर 2, 4 का रिजल्ट updeled.gov.in पर जारी, पास परसेंटेज जानें
Saurabh Pandey | July 10, 2025 | 01:47 PM IST | 2 mins read
यूपी डीएलएड के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना परिणाम देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के दूसरे और चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल - btcexam.in और updeled.gov.in पर अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि डालकर लॉगिन करके अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी डीएलएड के दूसरे सेमेस्टर 2023 बैच की परीक्षा के लिए कुल 1,60,405 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,60,159 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 1,02,408 उम्मीदवार पास हुए और 57,691 अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। 246 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे, 44 का रिजल्ट अधूरा है और 13 का रिजल्ट रोका गया है। इस बैच का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 64 प्रतिशत दर्ज किया गया।
UP DElEd Result 2025: सेमेस्टर 4 का रिजल्ट
यूपी डीएलएड 2022 बैच के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में पंजीकृत 57415 प्रशिक्षुओं में से 57384 परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 45528 उम्मीदवार सफल घोषित किए हैं, जिसका पास प्रतिशत 79 है, जबकि 11,814 उम्मीदवार असफल घोषित किए गए हैं, जिनका कुल प्रतिशत 20.58 है। 31 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे, 34 का परिणाम अपूर्ण है, 6 का परिणाम रोका गया है।
UP DElEd Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in या updeled.gov.in पर जाएं।
- अब यूपी डीएलएड के दूसरे/चौथे सेमेस्टर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- यूपी डीएलएड परिणाम डाउनलोड करें और सेव करें।
UP DElEd Result 2025: स्कोरकार्ड विवरण
- अभ्यर्थी का नाम
- पंजीकरण संख्या
- पाठ्यक्रम का नाम
- कुल अंक
- प्राप्त अंक
- पाठ्यक्रम/विषय कोड
- पाठ्यक्रम/विषय का नाम
- परिणाम स्थिति
- कुल अंक
- अधिकतम अंक
- परिणाम तिथि
Also read UP News: यूपी में कक्षा 6 से 8 तक की एनसीईआरटी की किताबों में वैदिक गणित को किया जाएगा शामिल
UP DElEd Result 2025: परीक्षाएं कब हुई थी?
यूपी डीएलएड के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 3 से 5 अप्रैल और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना परिणाम देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]Maharashtra Scholarship Result 2025: महाराष्ट्र स्कॉलरशिप रिजल्ट 5वीं, 8वीं के लिए जारी; पास प्रतिशित जानें
एमएससीई छात्रवृत्ति परीक्षा महाराष्ट्र के सहायता प्राप्त और सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान और उन्हें पुरस्कृत करने के लिए हर साल आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम