Trusted Source Image

UP Cooperative Bank Exam City 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 7 और 8 सितंबर को होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | September 1, 2026 | 12:44 PM IST | 1 min read

परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 के माध्यम विभिन्न पदों पर कुल 116 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 के माध्यम विभिन्न पदों पर कुल 116 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB), लखनऊ ने सम्मिलित सहकारी बैंकिंग एवं तकनीकी सेवा परीक्षा (विशेष चयन) 2026 के लिए शहर सूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर जाकर यूपी कोऑपरेटिव बैंक एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जांच सकते हैं।

यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा 7 और 8 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिसे कैंडिडेट आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा यूपी कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने हॉल टिकट में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

Also readBTSC Staff Nurse 2025 Final Result: बिहार स्टाफ नर्स फाइनल रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें; 7376 कैंडिडेट चयनित

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “अभ्यर्थियों से संबंधित एग्जाम सिटी की सूचना आवेदन पत्र में उल्लिखित ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से 31 अगस्त को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से दो दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे।”

यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 के माध्यम विभिन्न पदों पर कुल 116 पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीसीआईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UP Cooperative Bank Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • आधिकारिक यूपीसीआईएसबी पोर्टल upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • यूपी कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications