UP CNET 2026: यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन abvmucet26.co.in पर शुरू; पात्रता और तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | March 31, 2026 | 03:52 PM IST | 2 mins read
सीएनईटी 2026 परीक्षा बीएससी नर्सिंग (4 वर्षीय), पोस्ट बीएससी नर्सिंग (2 वर्षीय) और एमएससी नर्सिंग/ एनपीसीसी (2 वर्षीय) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU), उत्तर प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के तहत कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (CNET) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाकर अंतिम तिथि 20 मई तक यूपी सीएनईटी 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 3000 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 2000 रुपये देना होगा। आवेदक की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर, 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए। यूपी सीएनईटी एग्जाम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू है।
UP Common Nursing Entrance Test 2026: शैक्षणिक योग्यता
- बीएससी नर्सिंग (4 वर्षीय) - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पीसीबी विषय के साथ 10+2 (कक्षा 12वीं) की परीक्षा न्यूनतम 45% अंकों में उत्तीर्ण हो। साथ ही, अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है।
- पोस्ट बीएससी नर्सिंग (2 वर्षीय) - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण हो। साथ ही, जीएनएम प्रमाणपत्र प्राप्त और राज्य नर्स पंजीकरण परिषद में पंजीकृत होना चाहिए।
- एमएससी नर्सिंग/ एनपीसीसी (2 वर्षीय) - अभ्यर्थी किसी भी नर्सिंग पंजीकरण परिषद से पंजीकृत नर्स और पंजीकृत दाई हो। बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग/ बीएससी ऑनर्स नर्सिंग में 55% अंक हो। बेसिक बीएससी नर्सिंग के बाद क्लिनिकल या शिक्षण में 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपी सीएनईटी 2026 करेक्शन विंडो 13 मई से 20 मई तक खुली रहेगी। यूपी सीएनईटी 2026 एडमिट कार्ड 30 मई को उपलब्ध करा दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 6 जून को किया जाएगा। परीक्षा परिणाम जून 2026 के दूसरे सप्ताह में घोषित होगा।
Uttar Pradesh Common Nursing Admission Test 2026: प्रतिभागी संस्थान
उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 के माध्यम से छात्रों को निम्नलिखित संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।
- एबीवीएमयू से संबद्ध सभी नर्सिंग कॉलेज
- एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ
- केजीएमयू, लखनऊ
- आरएमएलआईएमएस, लखनऊ
- यूपीयूएमएस, सैफई
- एलएलआरएम, मेरठ
UP CNET Online Form 2026: आवेदन कैसे करें?
पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए यूपी सीएनईटी 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं। यूपी सीएनईटी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट आवेदन लिंक https://www.abvmucet26.co.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, कोर्स से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी