UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के नतीजों में सीतापुर जिले का जलवा; आंकड़ो में देखें परिणाम का पूरा विवरण
Santosh Kumar | April 20, 2024 | 04:17 PM IST | 2 mins read
छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र upresults.nic.in वेबसाइट और एसएमएस के जरिए भी नतीजे देखे जा सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने सबसे तेज बोर्ड रिजल्ट जारी करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों में सीतापुर जिले का जलवा देखने को मिला है, जहां दोनों कक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र इसी जिले से हैं।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करके यूपी बोर्ड परिणाम देख सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में बीजेपी नेता चंद्रप्रकाश निगम की बेटी प्राची निगम 98.50 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की टॉपर बनी हैं।
वहीं 12वीं कक्षा में शुभम वर्मा ने 489 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 के दोनों टॉपर सीतापुर जिले से हैं। दोनों कक्षाओं में टॉप 5 रैंक में से 10वीं के 6 और 12वीं के 8 छात्र सीतापुर जिले के हैं।
UPMSP Board Result 2024: लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर
UP Board Result Data 2024 के अनुसार, कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 रहा है, कक्षा 10वीं में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.40 है जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.05 प्रतिशत है। वहीं UP Board 12th Result 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.42 लड़कों से 10.6 फीसदी बेहतर रहा है। इस साल UP Board 12th Result 2024 का कुल पास प्रतिशत 82.60 रहा है।
बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा की संयुक्त यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 55,25,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 12वीं कक्षा में 29,47,311 छात्र जबकि 10वीं कक्षा में 25,77,997 छात्र परीक्षाओं के लिए पंजीकृत थे।
UP Board Result 2024: शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिले
उत्तर प्रदेश बोर्ड परिणामों में जिलेवार प्रदर्शन के बारे में बात करें तो राज्य के भदोही जिले ने सभी 75 जिलों के बीच यूपी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया। इसके बाद प्रयागराज (95.51%), गौतम बौद्ध नगर (95.11%), आगरा (94.98%) और कानपुर नगर (98.38%) का स्थान रहा।
इसके अलावा ललितपुर एकमात्र ऐसा जिला था जहां उत्तीर्ण प्रतिशत 80% से कम था। जिले में मात्र 77.50 फीसदी विद्यार्थी ही परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। अन्य कम प्रदर्शन वाले जिले सोनभद्र (81.66%), खीरी (81.84%), बांदा राय बरेली (83.46%) थे। कुल 30 जिलों में उत्तीर्ण प्रतिशत 90 से ऊपर दर्ज किया गया।
UP Board 10th, 12th Result 2024: ऐसे देखें परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UP Board High School or Inter Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- परीक्षा का रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- UP Board 10th, 12th Result 2024 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार