UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट कॉपियों का मूल्यांकन पूरा; इन वेबसाइट्स पर जारी होंगे नतीजे
Santosh Kumar | April 1, 2024 | 01:19 PM IST | 2 mins read
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षाओं में 55 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें भी हाईस्कूल की परीक्षा में 29,99,407 छात्र और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 25,25,308 छात्र शामिल थे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी कर सकता है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं कराने के बाद बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन तय समय से पहले पूरा कर लिया है। ऐसे में संभावना है कि बोर्ड जल्द ही नतीजे जारी करने की तैयारी में है। बता दें कि अगर यूपीएमएसपी 25 अप्रैल से पहले रिजल्ट घोषित करता है तो यह राज्य में सबसे तेजी से बोर्ड रिजल्ट जारी करने का नया रिकॉर्ड होगा।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
यूपी बोर्ड ने साल 2023 की परीक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित कर पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस बार मूल्यांकन पिछले साल की तुलना में पहले ही करा लिया गया है ऐसे में नतीजे भी इसी महीने जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार पिछले 5 वर्षों के यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तारीख नीचे देख सकते हैं-
|
वर्ष |
तिथि |
|---|---|
|
2023 |
25 अप्रैल |
|
2022 |
18 जून |
|
2021 |
31 जुलाई |
|
2020 |
27 जून |
|
2019 |
27 अप्रैल |
UP Board 10th, 12th Result 2024: 12 दिनों में कॉपियां जांची गई
यूपीएमएसपी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य के सभी 259 मूल्यांकन केंद्रों की निरंतर निगरानी के साथ कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक इस बार मूल्यांकन कार्य भी 12 कार्य दिवसों में पूरा कर लिया गया है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। बता दें कि कॉपियों का मूल्यांकन 16 से 31 मार्च तक किया गया था, लेकिन बोर्ड ने एक दिन पहले 30 मार्च को ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली।
Also read UP BEd JEE 2024: यूपी बीएड जेईई परीक्षा बिना विलंब शुल्क के आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई
UP Board Result 2024: 55 लाख छात्र को रिजल्ट का इंतजार
इस बार UP Board Exam 2024 में 55 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें हाईस्कूल के 29 लाख से ज्यादा छात्र और इंटरमीडिएट परीक्षा में 25 लाख से अधिक छात्र शामिल थे। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं थीं, जिसमें करीब 3 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in, upmsp.edu.in के जरिए चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
अगली खबर
]Bihar Board 10th Result 2024 (Out) Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, टॉपर लिस्ट, स्क्रूटिनी आवेदन 3 अप्रैल
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 छात्र बीएसईबी की वेबसाइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov पर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी