UPMSP Scrutiny 2026: स्क्रूटनी के नाम पर नंबर बढ़ाने वाले साइबर ठगों से रहें सावधान, परिषद ने जारी की चेतावनी
Saurabh Pandey | May 29, 2026 | 10:44 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड ने स्क्रूटनी के नाम पर नंबर बढ़ाने का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले साइबर ठगों से छात्रों और अभिभावकों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। परिषद ने किसी से भी रोल नंबर या बैंक डिटेल्स साझा न करने की अपील की है और ऐसी कॉल आने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या DIOS को शिकायत दर्ज कराने को कहा है।
नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपीएमएसपी) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए एक बेहद जरूरी चेतावनी जारी की है। परिषद ने सूचित किया है कि स्क्रूटनी (अंकों की दोबारा जांच) के नाम पर साइबर अपराधी विद्यार्थियों को गुमराह करने और ठगने का कुप्रयास कर सकते हैं। इसे लेकर बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा एक सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।
परिषद के अनुसार, पिछले वर्षों के अनुभवों को देखते हुए यह आशंका है कि साइबर अपराधी परीक्षार्थियों को सीधे फोन कॉल कर सकते हैं। वे छात्रों को पैसों के बदले अंक बढ़ाने का लालच दे सकते हैं। इतना ही नहीं, अपनी प्रामाणिकता साबित करने के लिए ये ठग परिषद (यूपी बोर्ड) के कर्मचारियों के नाम का दुरुपयोग कर अपनी फर्जी पहचान भी बता सकते हैं।
साइबर अपराधियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के सक्रिय सहयोग से ऐसे साइबर अपराधियों की पहचान की जा रही है। इन ठगों के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए जरूरी गाइडलाइंस
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आम जनता, अभिभावकों और परीक्षार्थियों से अपील करते हुए निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए हैं-
- कॉल्स और मैसेज को नजरअंदाज करें - ऐसे किसी भी फोन कॉल, मैसेज या ईमेल पर बिल्कुल ध्यान न दें। यूपी बोर्ड कभी भी व्यक्तिगत रूप से किसी भी परीक्षार्थी से संपर्क नहीं करता है।
- गोपनीय जानकारी साझा न करें - किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा का रोल नंबर या बैंक डिटेल्स भूलकर भी साझा न करें।
- तुरंत दर्ज कराएं शिकायत - यदि ऐसा कोई कॉल आता है, तो उसे रिकॉर्ड करें और कॉल करने वाले के मोबाइल नंबर के साथ तुरंत अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को सूचित करें। इसके अलावा, आप तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल