UP Board 12th Practical Exam 2025: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम 1 फरवरी से शुरू; दिशानिर्देश जारी
Abhay Pratap Singh | January 31, 2025 | 03:57 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने कहा कि विद्यालय में प्रयोगशाला, आवश्यक उपकरण का अभाव होने पर निकटतम संसाधनयुक्त विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाए तथा इसकी सूचना संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को दी जाए।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा वर्ष 2025 की यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम मंडलवार प्रथम चरण में 1 फरवरी से 8 फरवरी तक और द्वितीय चरण में 9 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने से पहले संबंधित दिशानिर्देश जारी किए हैं।
मोबाइल एप के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे अंक -
- परीक्षकों की सूची, उन्हें आवंटित स्कूलों की जानकारी और यूपी बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित सभी दस्तावेज पहले ही संबंधित जिलों में भेज दिए गए हैं।
- सभी बाह्य परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा की अवधि में प्रतिदिन प्रधानाचार्य एवं आंतरिक परीक्षक के साथ प्रयोगशाला में उपस्थित होकर फोटो और जिओ पैरामीटर्स को मोबाइल ऐप पर अपलोड करेंगे।
- बाहरी परीक्षक और आंतरिक परीक्षक द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक उसी दिन अनिवार्य रूप से मोबाइल एप के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
प्रयोगात्मक परीक्षा के समय सुरक्षा व्यवस्था -
- प्रयोगात्मक परीक्षाएं अनिवार्य रूप से वायर रिकॉर्ड युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जाएंगी। इसकी पूरी रिकॉर्डिंग संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को अपने पास सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
- परीक्षकों को अपने साथ आधार कार्ड या अन्य कोई सरकारी पहचान पत्र आवंटित विद्यालयों में लाना होगा। साथ ही उसकी एक प्रति विद्यालय में अभिलेख के रूप में सुरक्षित रखी जाएगी।
यूपी बोर्ड द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर जारी नोटिस में कहा गया कि, “प्रत्येक जनपद में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने वाले विद्यालयों के सापेक्ष रैंडम आधार पर 5 प्रतिशत विद्यालयों का ऑडिट परिषद द्वारा किया जाएगा। ऑडिट में किसी प्रतिकूल तथ्य अथवा अनियमितता सामने आने पर संबंधित विद्यालय पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।” अधिक जानकारी के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।
छात्र-छात्राओं के लिए बनाए गए हेल्पडेस्क -
सूचना में कहा गया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के साथ-साथ हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाओं से संबंधित छात्र-छात्राओं की विषयगत समस्याओं, परीक्षा के भय/जिज्ञासा/तनाव आदि के कारण उत्पन्न समायोजनात्मक कठिनाई के समाधान हेतु परिषद मुख्यालय एवं समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों में हेल्पडेस्क का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्रवार हेल्पडेस्क की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| कार्यालय | फोन नंबर | ईमेल आईडी |
|---|---|---|
|
क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ |
0121-2660742 / 9454457256 |
romeerut@gmail.com |
|
क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली |
0581-2576494 / 9411915423 |
robareilly@gmail.com |
|
क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज |
0532-2423265 / 9793908133 |
roallahabad1@gmail.com |
|
क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी |
0542-2509990 / 9415810708 / 9453760092 |
rovaranasi@gmail.com |
|
क्षेत्रीय कार्यालय, गोरखपुर |
0551-2205271 / 6394717234 |
upmsprogkp@gmail.com |
|
मुख्यालय, प्रयागराज |
18001805310 / 18001805312 |
upmspho@gmail.com |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी