UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट कल, 1 अक्टूबर से करें सुधार
Santosh Kumar | September 24, 2024 | 01:16 PM IST | 2 mins read
पिछले साल 10वीं-12वीं के लिए 55,25,342 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा 2025 की वार्षिक परीक्षा के लिए कक्षा 10 और 12 के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 25 सितंबर को बंद हो जाएगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी और 28 नवंबर तक समाप्त होगी।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हुई थी। छात्रों की मांग पर यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने छात्रों को पंजीकरण का फिर मौका दिया। इसके बाद 26 से 30 सितंबर तक स्कूलों के प्रधानाचार्य छात्रों के विवरण की जांच करेंगे।
पिछले साल हाईस्कूल के लिए 27,49,364 और इंटरमीडिएट के लिए 24,52,830 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और कुल 55,25,342 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इस साल हाईस्कूल के लिए 27,41,813 और इंटरमीडिएट के लिए 26,78,176 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
UP Board Exam 2025: एप्लिकेशन करेक्शन 1 अक्टूबर से
परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों को 1 से 5 अक्टूबर तक पंजीकरण फार्म में त्रुटियां सुधारने का मौका मिलेगा। कक्षा 9 व 11 के लिए परीक्षा शुल्क समेत छात्र विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 से बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी गई है।
इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ जमा किए गए परीक्षा शुल्क की जानकारी और विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण 25 सितंबर 2024 दोपहर 12 बजे तक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
UP Board 10th, 12th Exam 2025: आवेदन करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-
- यूपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर रेगुलर या प्राइवेट लिंक चुनें।
- यहां अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें।
- छात्र विवरण दर्ज करने के बाद लॉगिन करें।
- परीक्षा फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार