UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए आवेदन में सुधार का मौका, इन डिटेल्स को करें ठीक
Santosh Kumar | October 25, 2024 | 04:02 PM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड 25 अक्टूबर से 12 नवंबर तक सुधार की अनुमति देगा। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य छात्रों के विवरण को सही कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने 2025 की वार्षिक परीक्षा के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए आवेदन सुधार विंडो फिर से खोल दी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले जिन छात्रों ने आवेदन पत्र भरा है और उन्हें लगता है कि उनके आवेदन में कोई त्रुटि है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के जरिए अपनी डिटेल्स सही करा सकते हैं।
यूपी बोर्ड ने 2025 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को अपना नाम, माता-पिता का नाम, कक्षा, विषय, लिंग, जाति और फोटो जैसी जानकारियां सही करने का मौका दिया है।
UP Board Exam 2025: 12 नवंबर तक विंडो ओपन
इसके साथ ही कक्षा 11वीं के पंजीकरण में अंकित त्रुटिपूर्ण हाईस्कूल रोल नंबर को भी संशोधित किया जा सकेगा। यूपी बोर्ड 25 अक्टूबर से 12 नवंबर तक सुधार की अनुमति देगा। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य छात्रों के विवरण को सही कर सकते हैं।
इसके अलावा जन्मतिथि में त्रुटि सुधार ऑफलाइन भी किया जा सकेगा। छात्र या अभिभावक के नाम में परिवर्तन के लिए प्रधानाचार्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 14 नवंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
UP Board 10th, 12th Exam 2025: हेल्पलाइन नंबर
तय समय के बाद छात्रों को सुधार का मौका नहीं मिलेगा। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है और सहायता के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों के फोन नंबर भी उपलब्ध कराए हैं-
- मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय: मोबाइल – 9454457256, कार्यालय – 0121-2660742
- बरेली क्षेत्रीय कार्यालय: मोबाइल – 9451055902, कार्यालय – 0581-2576494
- प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय: मोबाइल – 9454457246, कार्यालय – 0532-2423265
- वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय: मोबाइल – 9450964432, कार्यालय – 0542-2509990
- गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय: मोबाइल – 6394717234, कार्यालय – 0551-2205271
- मुख्यालय, प्रयागराज: मोबाइल – 8447297770, कार्यालय – 0532-2623820
अगली खबर
]World's Best Schools Awards 2024: दिल्ली, रतलाम, मदुरै के स्कूलों ने जीता विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार
किंडरगार्टन से माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा प्रदान करने वाले सरकारी स्कूल सीएम राइज स्कूल विनोबा ने नवाचार श्रेणी में पुरस्कार जीता, जबकि किंडरगार्टन से माध्यमिक स्तर तक शिक्षा प्रदान करने वाले रयान इंटरनेशनल स्कूल ने पर्यावरण संबंधी पहल के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार जीता
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल