UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए 19 मई से होंगे आवेदन, जानें लास्ट डेट
Santosh Kumar | May 17, 2025 | 03:50 PM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे 25 अप्रैल 2025 को घोषित किए गए। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन तिथि घोषित कर दी है। यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक छात्र 19 मई से 10 जून 2025 रात 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, 10वीं की इम्प्रूवमेंट परीक्षा में छात्र केवल उसी विषय की परीक्षा दे सकते हैं, जिसमें वे फेल हुए हों। अगर छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में दो विषयों में फेल हुए हैं, तो वे केवल एक विषय की परीक्षा दे सकते हैं।
UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा शुल्क
कक्षा 10वीं लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये है। 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में ह्यूमैनिटीज, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र केवल एक फेल विषय के लिए उपस्थित हो सकते हैं। एग्रीकल्चर के छात्र पार्ट-1 या 2 पेपर में से किसी एक में उपस्थित हो सकते हैं।
कक्षा 12वीं का परीक्षा शुल्क 306 रुपये है। डीआईओएस ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रति डाउनलोड कर उसे पंजीकृत डाक के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालय में अंतिम तिथि 10 जून के बाद तीन दिन के अंदर भेजना अनिवार्य है।
Also read UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्र स्क्रूटिनी के लिए 19 मई तक कर सकेंगे आवेदन
यूपी बोर्ड 2025 हाईस्कूल परीक्षा में सुधार (इम्प्रूवमेंट) या कम्पार्टमेन्ट परीक्षा में अगर कोई छात्र लिखित और प्रयोगात्मक (प्रोजेक्ट या आंतरिक मूल्यांकन) दोनों में फेल हो जाता है, तो उसे दोनों ही भागों की परीक्षा फिर से देनी होगी।
लेकिन अगर छात्र किसी विषय के दोनों हिस्सों में से एक में फेल और दूसरे में पास है, तो वह केवल फेल वाले हिस्से की परीक्षा दे सकता है। चाहे तो वह दोनों हिस्सों की परीक्षा एक साथ भी दे सकता है। परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएंगी।
अगली खबर
]HBSE 10th Result 2025 (Out) Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित @bseh.org; 92.49% पास, टॉपर्स जानें
इस साल 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच आयोजित परीक्षाओं में करीब 2.9 लाख छात्र शामिल हुए। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एचबीएसई मैट्रिक रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल