UPMSP Notice 2025: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के छात्रों को साइबर ठगों से किया सतर्क
Abhay Pratap Singh | August 5, 2025 | 12:34 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए 26 जुलाई को आयोजित की गई थी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्रों के लिए एक नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को अंक बढ़ाने और पास कराने के नाम पर रुपए की मांग करने वाले साइबर ठगों से सर्तक किया है।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
नोटिस में कहा गया कि, “माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2025 परीक्षा की हाईस्कूल कंपार्टमेंट/ इंप्रूवमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल छात्र-छात्रों के अंक बढ़ाने तथा उन्हें फेल से पास कराने का प्रलोभन देकर कुछ साइबर ठगों द्वारा छात्रों और उनके अभिभावकों धन की मांग कर उन्हें ठगने का प्रयास किया जा रहा है।”
यूपीएमएसपी ने आगे कहा, “बीते वर्षों में भी ऐसी घटनाओं के प्रति जनसामान्य को सचेत किया गया था। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि साइबर ठगों के इस प्रकार के फोन कॉल्स न लें और प्रलोभन में न आएं। इस प्रकार के कॉल की सूचना तुरंत अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को दें।”
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए 26 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई है। वहीं, यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक कराई गई थी।
इससे पहले, यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट 2025 का आयोजन 19 जुलाई को किया जाना था। हालांकि, कांवड़ यात्रा के चलते बोर्ड ने यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम 2025 की तिथि में बदलाव किया। नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या ऑफिशियल एक्स हैंडल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UP Board Compartment Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपी बोर्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट कक्षा 10वीं/12वीं डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार