New University in UP: उत्तर प्रदेश में तीन निजी और विदेशी विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए विधेयक पारित
Press Trust of India | December 19, 2024 | 04:27 PM IST | 1 min read
New Private University in UP: नए विश्वविद्यालयों और विदेशी परिसरों की स्थापना से छात्रों को अपने गृह राज्य में ही विश्व स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालय और विदेशी विश्वविद्यालय के परिसरों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। राज्य विधानसभा ने इस सिलसिले में विधेयक पारित किए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को देश में एक अग्रणी शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित करना है।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उच्च शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही मंचों पर उत्तर प्रदेश की छवि को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा, ‘‘नए विश्वविद्यालयों और विदेशी परिसरों की स्थापना से छात्रों को अपने गृह राज्य में ही विश्व स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्हें अब राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा अब सस्ती और आसानी से उपलब्ध होगी।’’
उपाध्याय ने बताया कि अब तक केवल उत्तर प्रदेश में पंजीकृत संस्थान ही राज्य के भीतर विश्वविद्यालय स्थापित कर सकते थे। उन्होंने कहा कि हालांकि, नए संशोधन विधेयक में अन्य राज्यों में पंजीकृत संस्थानों, कंपनियों और ट्रस्टों को उत्तर प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय खोलने की अनुमति दी गई है, जिनकी छवि और इतिहास अच्छा है।
उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा योगेंद्र उपाध्याय ने कहा, “यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय भी राज्य में परिसर स्थापित करने के लिए पात्र होंगे।”
उपाध्याय ने कहा कि हाल के सुधारों के तहत विद्या विश्वविद्यालय मेरठ, विवेक विश्वविद्यालय बिजनौर और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, उन्नाव जैसे नए विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने हैं। उपाध्याय के अनुसार, ये संस्थान न केवल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल