UP B.Ed JEE 2025: यूपी बीएड जेईई नोटिफिकेशन जारी, 15 फरवरी से शुरू होगा पंजीकरण, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | February 6, 2025 | 05:32 PM IST | 2 mins read
बीयू शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा, जिससे उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा मिलेगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है।
नई दिल्ली : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू), झांसी ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी यूपी बीएड जेईई 2025 पंजीकरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर 15 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन विंडो 15 मार्च, 2025 तक खुली रहेगी।
बीयू शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा, जिससे उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा मिलेगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है।
UP B.Ed JEE 2025: आवेदन शुल्क
यूपी बीएड जेईई पंजीकरण के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी (उत्तर प्रदेश) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 700 रुपये और अन्य राज्यों के एससी/एसटी उम्मीदवारों को 1,400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
UP B.Ed JEE 2025: पात्रता मानदंड
जनरल, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ बैचलर या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी कैटेगरी के लिए कम से कम 45% अंकों के साथ यूजी या पीजी डिग्री होनी चाहिए।
UP B.Ed JEE 2025: विलंब शुल्क
यूपी बीएड जेईई परीक्षा पंजीकरण की लास्ट डेट निकल जाने के बाद उम्मीदवार विलंब शुल्क का भुगतान कर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को विलंब शुल्क के रूप में 2000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी (उत्तर प्रदेश) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और अन्य राज्यों के एससी/एसटी उम्मीदवारों को 2000 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।
UP B.Ed JEE 2025: परीक्षा की संभावित तिथि
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की तरफ से हालांकि अभी परीक्षा तिथि पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बीएड प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की जा सकती है।
UP B.Ed JEE 2025: परीक्षा पैटर्न
यूपी बीएड जेईई 2025 में दो पेपर होंगे, प्रत्येक में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। प्रत्येक पेपर को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास तीन घंटे का समय होगा। परीक्षा प्रवेश रैंक निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
UP B.Ed JEE 2025: यूपी बीएड जेईई स्कोरकार्ड
यूपी बीएड जेईई स्कोरकार्ड में राज्य और श्रेणी रैंक, प्राप्त अंक, अंतिम स्कोर, प्रत्येक पेपर के लिए सही और गलत उत्तरों का विवरण और काउंसलिंग राउंड के लिए पात्रता शामिल होगी।
अगली खबर
]Fake Universities List: साल 2014 से अब तक 12 फर्जी विश्वविद्यालय बंद किए गए - मंत्री; पूरी लिस्ट जांचें
मंत्री ने कहा कि आम जनता, छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों को सावधान करने के लिए सोशल मीडिया और यूजीसी वेबसाइट के माध्यम से सामान्य जागरूकता के लिए लिस्ट अपलोड की गई है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल