Trusted Source Image

UP B.Ed JEE 2024: यूपी बीएड जेईई आवेदन की आगे बढ़ी अंतिम तिथि, अब 31 मार्च तक करें अप्लाई

Saurabh Pandey | March 6, 2024 | 02:54 PM IST | 2 mins read

यूपी बीएड जेईई 2024 प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 13 अप्रैल को जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी बीएड जेईई 2024 प्रवेश परीक्षा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी बीएड जेईई 2024 प्रवेश परीक्षा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी ने यूपी बीएड जेईई 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा प्रवेश में शामिल होने के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अब 31 मार्च तक अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी बीएड परीक्षा 2024 आयोजित करता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विलंब शुल्क से बचने के लिए यूपी बीएड जेईई 2024 पंजीकरण प्रक्रिया को 31 मार्च तक निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लें। इसके बाद विश्वविद्यालय की तरफ से लेट फीस के साथ आवेदन पत्र जमा करने के लिए विंडो खोली जाएगी। लेट फीस के साथ आवेदन जमा करने के लिए 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक समय दिया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों से लेट फीस भी ली जाएगी।

UP B.Ed JEE 2024 परीक्षा कार्यक्रम

यूपी बीएड 2024 प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय 13 अप्रैल 2024 को ऑनलाइन मोड में यूपी बीएड 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना यूपी बीएड जेईई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी बीएड जेईई 2024 परीक्षा का परिणाम 30 मई 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 में बहुविकल्पीय प्रश्नों वाले दो पेपर होंगे। पेपर-I सभी उम्मीदवारों के लिए सामान्य है और सामान्य ज्ञान और भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) पर केंद्रित है। पेपर- II में सामान्य योग्यता परीक्षा और विषय विशेषज्ञता (कला, वाणिज्य, विज्ञान और कृषि) शामिल है।

Also read CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 16 से 20 मार्च के लिए जारी, एडमिट कार्ड 7 मार्च

यूपी बीएड 2024 जेईई परीक्षा

उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी (यूपी बीएड जेईई) 2024 हर साल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित की जाती है। यह राज्य में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक प्रवेश परीक्षा है। सभी पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार बी.एड 2-वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार अपने पसंदीदा शहरों के लिए तीन प्राथमिकताओं का चयन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्राधिकरण द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर पंजीकरण के लिए चुना जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications