UP Bed Exam 2024: यूपी बीएड जेईई के लिए बिना विलंब शुल्क पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, आवेदन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | March 3, 2024 | 04:06 PM IST | 2 mins read
बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु निर्धारित नहीं की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी बीएड जेईई 2024) के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 3 मार्च 2024 है। हालाँकि, विलंब शुल्क के साथ उम्मीदवार 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। यूपी बीएड जेईई 2024 का आयोजन बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी द्वारा किया जा रहा है।
इच्छुक उम्मीदवार बुन्देलखण्ड यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं, 30 मई को यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। यूपी बीएड कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए जून माह में काउंसलिंग का आयोजन होगा।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट को 4 मार्च तक 1400 रुपये, जबकि 4 मार्च के बाद फॉर्म भरने के लिए 2000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 700 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा, जबकि विलंब शुल्क 1000 रुपये के साथ आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थी 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
यूपी बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन (यूजी) या पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की डिग्री 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा इंजीनियरिंक प्रोग्राम के अभ्यर्थी 55% अंकों के साथ स्नातक (ग्रेजुएशन) पास किया हो। परीक्षा के लिए आवेदन करते समय किसी भी मदद के लिए उम्मीदवार यूपी बीएड जेईई 2024 के हेल्पलाइन नंबर 0510-2441144, 9151019693 या 9151019691 पर संपर्क कर सकते हैं।
UP BEd JEE 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- बुंदेलखण्ड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- यूपी बीएड जेईई 2024 वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें और फिर लॉगिन करें।
- अब उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।
- भरे गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर कैंडिडेट सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]UPSC CISF AC Admit Card 2024: सीआईएसएफ एसी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 10 मार्च को होगा एग्जाम
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए यूपीएससी द्वारा सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेट भर्ती परीक्षा 2024 आयोजित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी