Sainik schools: केंद्र सरकार देशभर में पीपीपी मॉडल पर 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करेगी - गृह मंत्री अमित शाह
Saurabh Pandey | November 14, 2025 | 06:44 PM IST | 1 min read
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 11 एकड़ में फैले इस स्कूल का निर्माण 50 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और यह स्मार्ट क्लासरूम, छात्रावास, पुस्तकालय और कैंटीन जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है।
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को घोषणा की कि केंद्र सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत पूरे देश में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करेगी।
मोतीभाई आर चौधरी सागर सैनिक स्कूल (एमआरसीएसएसएस) और सागर ऑर्गेनिक प्लांट के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए, शाह ने कहा कि ये नव नियोजित स्कूल छात्रों, विशेष रूप से गुजरात के कई जिलों के छात्रों के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने के रास्ते तैयार करेंगे।
11 एकड़ में फैले इस स्कूल का निर्माण 50 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और यह स्मार्ट क्लासरूम, छात्रावास, पुस्तकालय और कैंटीन जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पीपीपी मॉडल के तहत देश भर में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है और इनमें मोतीभाई चौधरी सैनिक स्कूल निश्चित रूप से मेहसाणा के लिए गौरव का प्रतीक बनेगा।
नए सैनिक स्कूल
हाल ही में 3 नए सैनिक स्कूल श्री एसपीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नमक्कल, तमिलनाडु, वडेम नगर हायर सेकेंडरी स्कूल, वास्को, गोवा (दोनों आवासीय) और योगेश्वरी सैनिक स्कूल (डे बोर्डिंग), अंबाजोगाई, बीड जिला, महाराष्ट्र में शुरू किए गए हैं।
अगली खबर
]UP News: परीक्षाओं में हो 100% उपस्थिति, ‘बैक पेपर’ परीक्षा लेना बंद करें विश्वविद्यालय, आनंदीबेन पटेल ने कहा
उन्होंने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज छात्राएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं जो खुशी की बात है, लेकिन छात्र क्यों पिछड़ रहे हैं इसके क्या कारण हैं यह जानना होगा और इसमें सुधार लाने के प्रयास करने होंगे।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार