Saurabh Pandey | November 22, 2025 | 04:29 PM IST | 1 min read
एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 में शामिल होने वाले दिव्यांग, निशक्त विद्यार्थियों को परीक्षा निर्देश के अनुसार अतिरिक्त समय, लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी।

नई दिल्ली : राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) मध्य प्रदेश ने एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in या shikshamp.in के माध्यम से टाइम टेबल पीडीएफ ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 में शामिल होने वाले दिव्यांग, निशक्त विद्यार्थियों को परीक्षा निर्देश के अनुसार अतिरिक्त समय, लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी।
एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 5 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, जबकि कक्षा 6 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 4 बजे तक कुल ढाई घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
दिनांक | दिन | विषय |
|---|---|---|
8 दिसंबर 2025 | सोमवार | प्रथम भाषा – हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / मराठी |
9 दिसंबर 2025 | मंगलवार | गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए) |
10 दिसंबर 2025 | बुधवार | द्वितीय भाषा – अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी / उर्दू / मराठी है) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) |
11 दिसंबर 2025 | गुरुवार | पर्यावरण अध्ययन |
12 दिसंबर 2025 | शुक्रवार | अतिरिक्त भाषा – हिन्दी / उर्दू |
दिनांक | दिन | विषय |
|---|---|---|
8 दिसंबर 2025 | सोमवार | प्रथम भाषा – हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / मराठी |
9 दिसंबर 2025 | मंगलवार | गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए) |
10 दिसंबर 2025 | बुधवार | द्वितीय भाषा – अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी है) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) |
11 दिसंबर 2025 | गुरुवार | विज्ञान |
12 दिसंबर 2025 | शुक्रवार | तृतीय भाषा – संस्कृत / हिन्दी / उर्दू / मराठी |
13 दिसंबर 2025 | शनिवार | सामाजिक विज्ञान |