Convocation Ceremony में ब्लैक गाउन की जगह अब इंडियन ड्रेस पहनेंगे छात्र, स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश
Santosh Kumar | August 23, 2024 | 06:44 PM IST | 1 min read
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि काले गाउन और टोपी पहनने की मौजूदा प्रथा ब्रिटिश विरासत है जिसे बदलने की जरूरत है।
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी मेडिकल शिक्षण संस्थानों को दीक्षांत समारोहों के लिए भारतीय पोशाक तैयार करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने मेडिकल कॉलेजों को सभी दीक्षांत समारोहों के दौरान राज्य की परंपरा के अनुसार भारतीय ड्रेस कोड अपनाने का निर्देश दिया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्रालय के कई संस्थान दीक्षांत समारोहों के दौरान काले गाउन और टोपी का उपयोग कर रहे हैं। यह पोशाक मध्य युग में यूरोप में शुरू हुई और अंग्रेजों ने अपने सभी उपनिवेशों में इसे शुरू किया।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पत्र में कहा गया है कि मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने वाले एम्स/आईएनआई सहित मंत्रालय के विभिन्न संस्थान अपने संस्थान के दीक्षांत समारोह के लिए उपयुक्त भारतीय ड्रेस कोड तैयार करेंगे।
यह ड्रेस उस राज्य की स्थानीय परंपराओं पर आधारित होगा जहां संस्थान स्थित है। मंत्रालय ने उनसे इस संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव द्वारा पारित किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि काले गाउन और टोपी पहनने की मौजूदा प्रथा ब्रिटिश विरासत है जिसे बदलने की जरूरत है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें