Abhay Pratap Singh | September 22, 2025 | 03:19 PM IST | 1 min read
यूबीआई वेल्थ मैनेजर कॉल लेटर 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने वेल्थ मैनेजर (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) भर्ती 2025 के लिए परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in के माध्यम से यूनियन बैंक वेल्थ मैनेजर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूबीआई वेल्थ मैनेजर हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। यूनियन बैंक वेल्थ मैनेजर परीक्षा 2025 ऑनलाइन मोड में 28 सितंबर को ढ़ाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से 250 वेल्थ मैनेजर के पदों को भरा जाएगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूनियन बैंक एसओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
यूनियन बैंक वेल्थ मैनेजर भर्ती 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। यूनियन बैंक वेल्थ मैनेजर अंकन योजना के अनुसार, परीक्षा में ¼ नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए यूबीआई करियर्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे सारणी में यूनियन बैंक वेल्थ मैनेजर परीक्षा कार्यक्रम 2025 की जांच कर सकते हैं:
भाग | प्रश्नावली का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | परीक्षा की भाषा | परीक्षा अवधि |
---|---|---|---|---|---|
भाग 1 | क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 25 | 25 | हिंदी एवं अंग्रेजी | 75 मिनट |
रीजनिंग | 25 | 25 | हिंदी एवं अंग्रेजी | ||
इंग्लिश लैंग्वेज | 25 | 25 | अंग्रेजी | ||
भाग 2 | पद से संबंधित प्रोफेशनल नॉलेज | 75 | 150 | हिंदी एवं अंग्रेजी | 75 मिनट |
कुल | कुल | 150 | 225 | 150 मिनट |