UBI Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में एसओ के 606 रिक्तियों पर निकली भर्ती, 23 फरवरी तक करें अप्लाई
Abhay Pratap Singh | February 5, 2024 | 07:37 PM IST | 1 min read
यूबीआई एसओ पद पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 63,840 रुपये से लेकर 89,890 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के 606 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत मुख्य प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, प्रबंधक सहित अन्य पद भरे जाएंगे। यूनियन बैंक के इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा अप्रैल माह में कराए जाने की संभावना है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in के माध्यम से 23 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये, जबकि एससी, एसटी व पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को 175 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी।
शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा- यूबीआई में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री व सीए/ सीएमए (आईसीडब्ल्यूए)/ सीएस होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु अलग-अलग पद के अनुसार न्यूनतम 20 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2024: ऐसे आवेदन करें
योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर "यूनियन बैंक भर्ती परियोजना 2024-25 (विशेषज्ञ अधिकारी)" पर क्लिक करें।
- इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
चयन प्रक्रिया व सैलरी- अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साक्षात्कार, ग्रुप डिस्कशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार 63,840 रुपये से लेकर 89,890 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।
अगली खबर
]प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 1260 छात्रों की क्षमता वाले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोवा का उद्धाटन करेंगे
एनआईटी परिसर का निर्माण आरसीसी प्रीकास्ट 3एस तकनीक का उपयोग करके किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को विकसित भारत-विकसित गोवा 2047 कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई