Trusted Source Image

UKSSSC Patwari Result 2026: यूकेएसएसएससी पटवारी-लेखपाल रिजल्ट sssc.uk.gov.in पर जारी, फिजिकल टेस्ट 6 अगस्त से

Abhay Pratap Singh | July 22, 2026 | 07:55 AM IST | 2 mins read

उत्तराखंड पटवारी लेखपाल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

यूकेएसएसएससी पटवारी लेखपाल 2025 परीक्षा 14 जून, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूकेएसएसएससी पटवारी लेखपाल 2025 परीक्षा 14 जून, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर यूकेएसएसएससी पटवारी-लेखपाल रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

उत्तराखंड पटवारी लेखपाल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। आयोग ने परीक्षा परिणाम के साथ ही संशोधित उत्तर कुंजी (सभी सेट ए, बी, सी व डी के लिए) और कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।

यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा 6 अगस्त, 2026 से आयोजित की जाएगी। प्रवेश-पत्र व परीक्षा स्थल के संबंध में सूचना आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। उत्तराखंड पटवारी लेखपाल 2025 परीक्षा 14 जून, 2026 को आयोजित की गई थी।

Also readUKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड में सहायक लेखाकार सहित विभिन्न पदों पर रिक्तियां, 26 जुलाई से करें आवेदन

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन व अर्हता के आधार पर अंकों व रिक्त पदों के सापेक्ष चार गुना अनुपात में पटवारी एवं लेखपाल की शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा के लिए प्रोविजनल श्रेष्ठता सूची, श्रेणी/ उपश्रेणीवार कट ऑफ अंकों की सूची एवं लिखित प्रतियोगी परीक्षा की संशोधित उत्तर-कुंजी जारी की गई है।”

यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 416 पदों को भरा जाएगा, जिसमें पटवारी के 119 पद और लेखपाल के 61 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

UKSSSC Patwari-Lekhpal Result 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उत्तराखंड पटवारी लेखपाल परीक्षा 2025 का परिणाम जांच सकते हैं:

  • यूकेएसएसएससी की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाएं।
  • ‘पदनाम-पटवारी/लेखपाल(Advt. No.70/UKSSSC/2025(स्नातक स्तरीय परीक्षा)) की शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा हेतु औपबंधिक सूची’ पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications