UKSSSC Exam: यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई ने शुरू की जांच; लाखों अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल
Press Trust of India | October 28, 2025 | 02:19 PM IST | 1 min read
मुख्यमंत्री धामी ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। 11 अक्टूबर को परीक्षा रद्द कर दी गई। आयोग ने 416 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी।
देहारादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के कथित पेपर लीक प्रकरण में मुकदमा दर्ज करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी जांच शुरू कर दी है । अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले माह हुए इस प्रकरण के संबंध में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
इस संबंध में, उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, वी मुरुगेशन ने कहा कि राज्य पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक की गयी जांच की रिपोर्ट तथा उससे जुड़े दस्तावेज सीबीआई को भेजे जा रहे हैं।
UKSSSC Paper Leak: 416 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
21 सितंबर को हुई सरकारी भर्ती परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक केंद्र से प्रश्नपत्र के 3 पन्ने लीक होने से हड़कंप मच गया। विरोध में अभ्यर्थियों ने आंदोलन छेड़ दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की सिफारिश की।
11 अक्टूबर को परीक्षा रद्द कर दी गई। 416 पदों के लिए एक लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। मामले की जांच के लिए ऋषिकेश की पुलिस अधीक्षक (एसपी) जया बलूनी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था।
प्रश्नों के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल
जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी खालिद मलिक ने कथित तौर पर मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र के 3 पन्नों की फोटो खींचकर अपनी बहन साबिया को भेजी जिसने उनके उत्तर हासिल करने के लिए उन्हें टिहरी में तैनात एक सहायक प्रोफेसर सुमन को भेजा।
सुमन ने प्रश्नों के स्क्रीन शॉट एक अन्य व्यक्ति के साथ साझा किया जिसने इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिससे वे वायरल हो गए। एसआईटी ने खालिद और सबिया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सुमन समेत 4 अन्य को निलंबित किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा