UKSSSC LEO Admit Card 2026: पशुधन प्रसार अधिकारी और सर्वेक्षक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | October 13, 2026 | 02:47 PM IST | 1 min read

उत्तराखंड पशुधन प्रसार अधिकारी और सर्वेक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने प्रवेश-पत्र सीधे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को किसी भी अन्य माध्यम (जैसे डाक या ई-मेल आदि) से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि उस पर बार-कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो। इसके साथ ही, परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र पर दी गई तिथि और समय के अनुसार अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ समय से पहुंचना अनिवार्य होगा।

UKSSSC LEO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'एडमिट कार्ड' सेक्शन पर जाएं।
  3. उत्तराखंड लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026' का लिंक ढूंढें।
  4. अब लिंक पर क्लिक करें और अपनी लॉगिन जानकारी डालें।
  5. अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
  6. अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

UKSSSC LEO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. फोटो और हस्ताक्षर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा की तारीख और समय
  6. रिपोर्टिंग का समय
  7. परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  8. परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश
  9. उम्मीदवार की श्रेणी

Also read Indian Army TES 57 Recruitment 2026: इंडियन आर्मी टीईएस 57 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 14 अक्टूबर से आवेदन

UKSSSC Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

उत्तराखंड लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर परीक्षा 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]