Trusted Source Image

UKSSSC Admit Card 2026: यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड टेक्निकल असिस्टेंट, कैमरामैन और खेल अधिकारी के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | September 15, 2026 | 11:38 AM IST | 2 mins read

यूकेएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूकेएसएसएससी विज्ञापन संख्या 74 लिखित परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूकेएसएसएससी विज्ञापन संख्या 74 लिखित परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 74/यूकेएसएसएससी/ 2025 के तहत साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन और तकनीकी सहायक पदों की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एडवेंचर स्पोर्ट्स ऑफिसर, कैमरामैन और असिस्टेंट सहायक (इतिहास) के पदों के लिए लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट के साथ एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना अनिवार्य है। इनके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यूकेएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा तिथि व समय, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है।

Also readएबीवीपी ने हाई-लेवल टास्क फोर्स को परीक्षा सुधार संबंधी सिफारिशें सौंपीं; नीट साल में 2 बार कराने का सुझाव

नोटिस में कहा गया कि, डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र पर बार-कोड होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अपने प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार निर्धारित परीक्षा केंद्र पर फोटोयुक्त पहचान के साथ पहुंचना चाहिए। एडमिट कार्ड डाक व ईमेल आदि के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।

यदि यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड 2026 में किसी भी तरह की विसंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवारों को आधिकारिक संचार चैनलों के माध्यम से संबंधित प्राधिकारी से संपर्क करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

UKSSSC Sports Officer Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं ।
  • होमपेज पर उपलब्ध, पद से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूकेएसएसएससी हॉल टिकट 2026 जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications