UKPSC Upper PCS 2025 Admit Card: उत्तराखंड अपर पीसीएस एडमिट कार्ड आज होगा जारी, प्रारंभिक परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 18, 2025 | 10:37 AM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही यूकेपीएससी अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होंगें।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आज यानी 18 जून को उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल / अपर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (Upper PCS) के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर यूकेपीएससी अपर पीसीएस 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड अपर पीसीएस प्रीलिम्स हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को आवेदन संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रीलिम्स 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रीलिम्स 2025 का आयोजन 29 जून को उत्तराखंड के 24 शहरों में दो सत्रों में किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही यूकेपीएससी अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होंगें। उत्तराखंड अपर पीसीएस मेन्स 2025 परीक्षा 7 से 9 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
उत्तराखंंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 123 पदों को भरा जाएगा। यूकेपीएससी अपर पीसीएस 2025 भर्ती चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। यूकेपीएससी अपर अधीनस्थ सेवा 2025 के लिए अधिसूचना 7 मई को जारी की गई थी।
यूकेपीएससी उत्तराखंड सरकार में विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए उत्तराखंड अपर पीसीएस परीक्षा आयोजित करता है। UKPSC अपर संयुक्त अधीनस्थ सेवा भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 से 27 मई तक आयोजित की गई थी। लेटेस्ट अपडेट के लिए यूकेपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
Uttarakhand Upper PCS admit card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- यूकेपीएससी पीसीएस परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- उत्तराखंड अपर पीसीएस 2025 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल