UKMSSB: स्वास्थ्य कार्यकर्ता, डेंटल हाइजीनिस्ट समेत कई पदों के डीवी का शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
Santosh Kumar | June 1, 2026 | 05:55 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती 2025 के तहत 335 पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 18 जून से 1 जुलाई तक डीवी के लिए बुलाया गया है।
नई दिल्ली: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूकेएमएसएसबी) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (महिला), डेंटल हाइजीनिस्ट और अन्य पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन (डीवी) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है, वे अब डीवी प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होंगे। यूकेएमएसएसबी ने डीवी डेट्स के साथ प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी भी साझा की है।
बोर्ड ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती 2025 के तहत 335 पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 18 जून से 1 जुलाई तक डीवी के लिए बुलाया गया है। उम्मीदवार 11 जून से बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती के लिए तारीख-वार डीवी शेड्यूल वेबसाइट पर उपलब्ध है। 30 डेंटल हाइजीनिस्ट पदों की भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 16 जून को देहरादून स्थित बोर्ड के कार्यालय में डीवी के लिए बुलाया गया है।
UKMSSB DV Dates: आवश्यक दस्तावेज संबंधी डिटेल्स पोर्टल पर
आवश्यक दस्तावेजों और अन्य निर्देशों से संबंधित विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देखें। बोर्ड ने फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) भर्ती 2024 के तहत 62 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
चयनित उम्मीदवारों को 15 और 16 जून को बोर्ड कार्यालय में डीवी के लिए बुलाया गया है। इसके अतिरिक्त, बोर्ड ने सहायक प्रोफेसर (नर्सिंग) भर्ती के अंतर्गत 16 पदों के लिए साक्षात्कार और डीवी की तिथियों की भी घोषणा कर दी है।
जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा के आधार पर निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें 17 जून को साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। उम्मीदवार 10 जून से बोर्ड की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला), डेंटल हाइजीनिस्ट और फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) पदों के अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर डीवी के लिए देहरादून स्थित उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड कार्यालय में सुबह 10 बजे उपस्थित होना होगा।
अगली खबर
]RRB NTPC UG Exam Schedule 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड कब आएगा?
सीईएन 07/2025 के तहत जारी इस भर्ती अभियान के अंतर्गत, अब यह परीक्षा 13, 14 और 16 जून से लेकर 20 जून तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले, यह शेड्यूल 21 जून तक चलने वाला था, लेकिन अब इसे संशोधित कर दिया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल