UK Board Result 2025: यूके बोर्ड रिजल्ट 10वीं में 90.77% और 12वीं में 83.23% छात्र पास; लड़कियों ने मारी बाजी
Abhay Pratap Singh | April 19, 2025 | 11:57 AM IST | 1 min read
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 में दोनों कक्षाओं में लड़कों की तुलना में अधिक छात्राएं सफल हुईं हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) ने आज यानी 19 अप्रैल को यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। यूके बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 में 90.77 फीसदी विद्यार्थी और यूके बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 में 83.23 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं।
उत्तराखंड 10th क्लास रिजल्ट 2025 में बालकों का पास प्रतिशत 88.20% प्रतिशत और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.25% दर्ज किया गया है। उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में 80.10 फीसदी लड़के और 86.20 प्रतिशत लड़किया पास हुई हैं। यूके बोर्ड 2025 स्कोरकार्ड ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध है।
यूबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष यूके बोर्ड रिजल्ट 2025 में कक्षा 10वीं और कक्षा 10वीं दोनों कक्षाओं में लड़कों की तुलना में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक रहा है। प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ एसबी जोशी के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
Also read उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी @ubse.uk.gov.in, पास प्रतिशत, टॉपर्स
UK Board Class 10th 12th Result 2025: डिवीजन-वाइज सफल छात्र
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में डिवीजन-वाइज पास छात्रों की संख्या -
- सम्मान सहित (Distinction): 12,439 छात्र (11.32%)
- प्रथम श्रेणी: 30,681 छात्र (27.92%)
- द्वितीय श्रेणी: 41,966 छात्र (38.19%)
- तृतीय श्रेणी: 14,631 छात्र (13.31%)
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में डिवीजन-वाइज पास छात्रों की संख्या -
- सम्मान सहित (Distinction): 7,575 छात्र (7.12%)
- प्रथम श्रेणी: 41,290 छात्र (38.82% )
- द्वितीय श्रेणी: 38,536 छात्र (36.23%)
- तृतीय श्रेणी: 415 छात्र (0.39%)
Uttarakhand Board Class 10, 12 Results Out: पिछले 4 सालों में सबसे बढ़िया रिजल्ट
| वर्ष |
यूके बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम
|
यूके बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम |
|---|---|---|
| 2020 |
76.91%
|
80.26%
|
| 2022 |
77.47%
|
82.63%
|
| 2023 |
85.17%
|
80.98%
|
| 2024 |
89.14%
|
82.63%
|
| 2023 |
90.77%
|
83.23
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग