UGC Defaulter University List: यूजीसी की डिफॉल्टर लिस्ट में 157 यूनिवर्सिटी के नाम, ऐसे देखें पूरी सूची
Santosh Kumar | June 21, 2024 | 07:10 PM IST | 2 mins read
यूजीसी की ओर से जारी ताजा सूची में मध्य प्रदेश के 7 और उत्तर प्रदेश के 10 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया गया है।
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डिफॉल्टर राज्य विश्वविद्यालयों की अपडेट सूची जारी की है। घोषणा के अनुसार, देश में कुल 157 विश्वविद्यालयों की पहचान डिफॉल्टर के रूप में की गई है। इस सूची में उन विश्वविद्यालयों के नाम शामिल हैं जो लोकपाल नियुक्त करने में विफल रहे हैं। इस सूची में 108 सार्वजनिक विश्वविद्यालय, 2 डीम्ड विश्वविद्यालय और 47 निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं।
इससे पहले आयोग ने यूजीसी के 2023 के नियमों के अनुसार लोकपालों की नियुक्ति अनिवार्य की थी। 17 जनवरी को इन नियमों का पालन न करने वाले विश्वविद्यालयों की सूची प्रकाशित की गई थी। इन विश्वविद्यालयों को उनके गैर-अनुपालन के बारे में चेतावनी दी गई थी और लोकपालों की नियुक्ति करने को कहा गया था।
यूजीसी की ओर से जारी ताजा सूची में मध्य प्रदेश के 7 और उत्तर प्रदेश के 10 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। आयोग ने सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों से जल्द से जल्द लोकपाल नियुक्त करने और मेल आईडी के माध्यम से नियुक्ति की सूचना यूजीसी को देने को कहा है। छात्र यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugc.gov.in पर डिफॉल्टर यूनिवर्सिटी की लिस्ट देख सकते हैं।
UGC Defaulter University List: सूची में सरकारी, निजी दोनों शामिल
घोषणा के अनुसार, आंध्र प्रदेश से 4 सरकारी विश्वविद्यालय, बिहार से 3, छत्तीसगढ़ से 5, दिल्ली से 1, गुजरात से 4, हरियाणा से 2, जम्मू-कश्मीर से 1, झारखंड से 4, कर्नाटक से 13, केरल से 1, महाराष्ट्र से 7, मणिपुर से 2, मेघालय से 1, ओडिशा से 11, पंजाब से 2, राजस्थान से 7, सिक्किम से 1, तेलंगाना से 1, तमिलनाडु से 3, उत्तर प्रदेश से 10, उत्तराखंड से 4 और पश्चिम बंगाल से 14 को डिफॉल्टर घोषित किया गया है।
विज्ञप्ति के अनुसार, आंध्र प्रदेश से 2, बिहार से 2, गोवा से 1, गुजरात से 6, हरियाणा से 1, हिमाचल प्रदेश से 1, झारखंड से 1, कर्नाटक से 3, मध्य प्रदेश से 8, महाराष्ट्र से 2, राजस्थान से 7, सिक्किम से 2, तमिलनाडु से 1, त्रिपुरा से 3, यूपी से 4, उत्तराखंड से 2 और दिल्ली से 2 निजी विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया गया है।
Defaulter University List 2024: इन मेल आईडी पर दें सूचना
- केंद्रीय विश्वविद्यालयों को mssarma.ugc@nic.in पर संवाद करना आवश्यक है।
- राज्य विश्वविद्यालयों को smitabidani.ugc@nic.in पर संवाद करना आवश्यक है।
- डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी को monika.ugc@nic.in पर संवाद करना चाहिए।
- निजी विश्वविद्यालयों को amol.ugc@nic.in पर संपर्क करना चाहिए।
अगली खबर
]NEET UG Counselling 2024: नीट री-एग्जाम पर एनटीए को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, काउंसलिंग पर दिया ये तर्क
सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा रद्द करने, काउंसलिंग प्रक्रिया रोकने और परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर कुछ और याचिकाओं पर एनटीए को नोटिस जारी किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन