यूजीसी ने छात्र शिकायत निवारण लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने वाले 228 विश्वविद्यालयों की सूची जारी की
Abhay Pratap Singh | March 12, 2024 | 10:55 PM IST | 1 min read
यूजीसी ने कहा कि जिन विश्वविद्यालयों ने लोकपाल की नियुक्तियां कर ली हैं, लेकिन फिर भी उनका नाम उस सूची में है, तो वे मेल के माध्यम से सूचित कर सकते हैं।
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने वाले देश भर के कुल 228 यूनिवर्सिटी की सूची जारी की है। इस सूची में 159 राज्य विश्वविद्यालय, 67 निजी विश्वविद्यालय और 2 डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी मोरारजी देसाई राष्ट्रीय संस्थान और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान को शामिल किया गया है।
यूजीसी ने बताया गया कि इन विश्वविद्यालयों द्वारा यूजीसी नियमों के अन्य प्रावधानों को भी लागू नहीं किया गया है। इससे पहले छात्र शिकायत निवारण लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने वाले देश के 421 यूनिवर्सिटी की लिस्ट यूजीसी ने 17 जनवरी 2024 को जारी की थी।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कहा कि विश्वविद्यालयों और उनके संबद्ध कॉलेज अपनी वेबसाइट और अपने परिसरों में लोकपाल और छात्र शिकायत निवारण समिति (एसजीआरसी) के विवरण और संपर्क विवरण को प्रदर्शित करें।
Also read UGC: निजी विश्वविद्यालयों के लिए ऑफ-कैंपस केंद्र खोलने की मंजूरी, यूजीसी ने जारी की गाइडलाइंस
यूजीसी ने 11 अप्रैल 2023 को आधिकारिक राजपत्र (ऑफिशियल गैज़ेट) में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (छात्रों की शिकायतों का निवारण) विनियम, 2023 को अधिसूचित किया है। जिसमें कहा गया कि 11 महीने से अधिक समय के बाद भी कई विश्वविद्यालय इन नियमों के तहत छात्रों की शिकायतों के निवारण के लिए लोकपाल नियुक्त करने में विफल रहे हैं।
बताया गया कि जिन विश्वविद्यालयों ने लोकपाल की नियुक्तियां कर ली हैं, लेकिन फिर भी उनका नाम उस सूची में है, तो वे दिए गए मेल आईडी पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के मामले में mssarma.ugc@nic.in पर, राज्य विश्वविद्यालय के मामले में smitabidani.ugc@nic.in पर, डीम्ड विश्वविद्यालय के मामले में jitendra.ugc@nic.in और निजी विश्वविद्यालय के मामले में shakeel.ugc@nic.in पर सूचित कर सकते हैं।
राज्य विश्वविद्यालयों की सूची में बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय, अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, अरुणाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्लस्टर विश्वविद्यालय, दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय, दिल्ली खेल विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को भी शामिल किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच