UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट री-एग्जाम एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in पर जारी, 4 सितंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | September 1, 2024 | 10:31 AM IST | 2 mins read
एनटीए ने बताया कि यूजीसी नेट 2024 पुनः परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों का रोल नंबर और परीक्षा शहर नहीं बदला जाएगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट री-एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट री-एग्जाम का आयोजन 4 सितंबर को किया जाएगा।
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तकनीकी खराबी और भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और तमिलनाडु के चार केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी थी।
नोटिस में कहा गया कि, उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर और रोल नंबर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एनटीए ने आवेदकों को परीक्षा केंद्र, पता, परीक्षा तिथि और शिफ्ट समय का विवरण जांचने का भी निर्देश दिया है। यूजीसी नेट 2024 रीएग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने बताया कि भारी बारिश और जलभराव के कारण 27 अगस्त को अमात्य ग्लोबल आईटी सॉल्यूशन, महाकाल चौक महाप्रभुजी बैठक, पुलिस स्टेशन के सामने, कालवाड़ रोड, जामनगर, गुजरात में होने वाली नेट परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। जिस कारण अब यह परीक्षा 4 सितंबर को आयोजित होगी।
इसके अलावा, शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस जयपुर (राजस्थान), डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन वाराणसी (उत्तर प्रदेश) और जैनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डिंडीगुल (तमिलनाडु) में आयोजित परीक्षाएं तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द कर दी गई थीं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UGC NET Admit Card 2024 for Re-exam: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूजीसी नेट पुनः परीक्षा 2024 के लिए हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूजीसी नेट के लिए एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं और इस पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे जन्मतिथि और आवेदन संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित सुरक्षा पिन दर्ज करें और सबमिट करें।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल