UGC NET June Exam 2026: यूजीसी नेट सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम शेड्यूल ugcnet.nta.nic.in पर जारी, 22 जून से परीक्षा
Santosh Kumar | June 6, 2026 | 04:05 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए विषय-वार शेड्यूल जारी कर दिया है। यूजीसी नेट 2026 परीक्षा 22 से 30 जून तक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 87 विषय शामिल होंगे। उम्मीदवार अब अपने संबंधित विषयों के लिए परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। यूजीसी नेट परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
UGC NET June Admit Card 2026: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जल्द
यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए योग्यता तय करती है। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले उम्मीदवारों को सभी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। परीक्षा के बाद रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स और प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
UGC NET Schedule 2026: यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूजीसी नेट सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम शेड्यूल की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट 2026 एग्जाम शेड्यूल जांचें और डाउनलोड करें।
UGC NET June Exam 2026: एनटीए यूजीसी नेट हेल्पडेस्क नंबर
यूजीसी नेट जून 2026 नोटिफिकेशन में परीक्षा तिथि, पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है। यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
यूजीसी नेट परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। किसी भी अन्य जानकारी के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल