Trusted Source Image

UGC NET June Application 2026: यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका, 22 जून से शुरू होगा एग्जाम

Santosh Kumar | May 20, 2026 | 07:27 AM IST | 2 mins read

यूजीसी नेट आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1150 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी को 325 है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। उम्मीदवारों के पास आज फॉर्म भरने, शुल्क जमा करने और अपने आवेदन पूरे करने का अंतिम अवसर है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार पोर्टल पर अंतिम समय में उत्पन्न होने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए शीघ्रता से आवेदन करें।

यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए, उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए (सामान्य/ओबीसी श्रेणियों के लिए न्यूनतम 55% अंक, और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 50% अंक)।

जेआरएफ के लिए आयु सीमा 30 वर्ष है (आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट के साथ), जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। जिन उम्मीदवारों के पास पीएचडी डिग्री है, वे भी कुछ छूटों के लिए पात्र हो सकते हैं।

UGC NET June Application 2026: यूजीसी नेट आवेदन शुल्क

यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून के बीच आयोजित की जाएगी। सफल उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के पदों के लिए पात्र होंगे। फॉर्म भरने के बाद शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

यूजीसी नेट आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1150 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी को 325 है। यूजीसी नेट जून आवेदन सुधार विंडो 22 से 24 मई तक खुली रहेगी।

Also readNEET Re-exam 2026: नीट पुनर्परीक्षा के लिए पंजाब में छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की मांग करेंगे केजरीवाल

UGC NET June Exam 2026: 87 विषयों के लिए होगी परीक्षा

एनटीए ने अपनी एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा है कि केवल एक ही आवेदन- विशेष रूप से वह आवेदन जो सफलतापूर्वक जमा किया गया हो और जिसके लिए शुल्क का भुगतान कर दिया गया हो- को ही वैध माना जाएगा।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा एनटीए द्वारा 87 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को केवल एक ही आवेदन पत्र भरने की अनुमति होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications