Trusted Source Image

CG Transport Constable Result 2026: परिवहन आरक्षक रिजल्ट व फाइनल आंसर की vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी

Santosh Kumar | May 19, 2026 | 07:42 PM IST | 1 min read

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने 19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक के रिक्त पदों के लिए एक लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की।

सीजी व्यापम की वेबसाइट पर परिवहन कांस्टेबल परीक्षा की अंतिम आंसर-की और परिणाम घोषित कर दिए गए।(इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
सीजी व्यापम की वेबसाइट पर परिवहन कांस्टेबल परीक्षा की अंतिम आंसर-की और परिणाम घोषित कर दिए गए।(इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए, अब आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से अपने सीजी व्यापम परिवहन आरक्षक रिजल्ट और अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं। यह भर्ती अभियान छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग के अंतर्गत आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने 19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक के रिक्त पदों के लिए एक लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की। इसके बाद भर्ती परीक्षा के मॉडल प्रोविजनल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए।

CG Transport Constable Result 2026: संयुक्त स्कोर सूची भी जारी

प्राप्त दावों और आपत्तियों का समाधान करने के बाद, विषय विशेषज्ञों की सहायता से अंतिम आंसर की तैयार की गईं। सीजी व्यापम की वेबसाइट पर परिवहन कांस्टेबल परीक्षा की अंतिम आंसर-की और परिणाम घोषित कर दिए गए।

उम्मीदवार अपनी प्रोफाइल में लॉग इन करके व्यक्तिगत परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। परिणामों के साथ, उम्मीदवारों के लिए संयुक्त स्कोर सूची भी जारी की है, जिसमें दयासागर ने 87.250 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Also readNCERT LDC Answer Key 2026: एनसीईआरटी एलडीसी परीक्षा की आंसर-की जारी, 21 मई तक कर सकेंगे चैलेंज

CG Transport Constable Result 2026: टॉप 10 उम्मीदवार

नीचे दी गई तालिका में सीजी व्यापम परिवहन आरक्षक रिजल्ट में शीर्ष 10 उम्मीदवारों की सूची दी गई है-

क्रमांक

रोल नंबर

अभ्यर्थी का नाम

लिंगअंक

1

15020114

दयासागर

पुरुष

87.250

2

13630281

जय प्रकाश

पुरुष

86.250

3

18110001

प्रकाश सिंह राठौड़

पुरुष

86.250

4

13380001

अंकित मिश्रा

पुरुष

86.250

5

13060110

रुस्तम सिन्हा

पुरुष

86.250

6

11120149

उमेश कुमार यादव

पुरुष

85.250

7

13570145

रेनुका चौहान

महिला

85.000

8

13380122

दिपिन देवांगन

पुरुष

85.000

9

16330213

धीरज कुमार वर्मा

पुरुष

85.000

10

25080124

ओमकेश्वर कुमार

पुरुष

85.000

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications