Trusted Source Image

डीएसएसएसबी ने एमटीएस, स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों की ड्राफ्ट आंसर-की जारी की, 23 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति

Saurabh Pandey | May 19, 2026 | 06:43 PM IST | 2 mins read

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने एमटीएस, स्टेनोग्राफर, मुख्य लेखाकार और जूनियर कंप्यूटर ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों की ऑनलाइन परीक्षा की ड्राफ्ट आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।

निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की ड्राफ्ट आंसर-की जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपनी आंसर-की देख सकते हैं और यदि कोई आपत्ति हो तो उसे ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी 19 मई से 23 मई 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी ड्राफ्ट आंसर-की देख सकते हैं और प्रश्नों या उत्तरों के खिलाफ अपनी आपत्तियां ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। 23 मई 2026 की रात (निर्धारित समय) के बाद ऑब्जेक्शन लिंक को वेबसाइट से हटा दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।

इन पदों और पोस्ट कोड के लिए जारी हुई आंसर-की

बोर्ड ने निम्नलिखित पदों के लिए आपत्ति दर्ज करने की समय-सीमा जारी की है-

पोस्ट कोड
पद का नाम
आपत्ति शुरू होने की तिथि
आपत्ति की अंतिम तिथि
812/24
मल्टी टास्किंग स्टाफ (Multi Tasking Staff - MTS)
19 मई 2026
23 मई 2026
33/25
स्टेनोग्राफर (Stenographer)
19 मई 2026
23 मई 2026
36/25
मुख्य लेखाकार (Chief Accountant)
19 मई 2026
23 मई 2026
39/25
मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष (Head Librarian)
19 मई 2026
23 मई 2026
34/25
सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष (Assistant Librarian)
19 मई 2026
23 मई 2026
35/25
जूनियर कंप्यूटर ऑपरेटर (Junior Computer Operator)
19 मई 2026
23 मई 2026

Also read SBI Apprentice Recruitment 2026: एसबीआई में 7150 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड

DSSSB MTS Answer Key: आपत्ति का केवल ऑनलाइन माध्यम

ड्राफ्ट आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक का ही उपयोग किया जा सकता है। पोस्ट, ईमेल या व्यक्तिगत रूप से कार्यालय जाकर दी गई किसी भी चुनौती को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

DSSSB Stenographer Answer Key: फाइनल आंसर-की का आधार

डीएसएसएसबी एमटीएस, स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों की परीक्षा के लिए जारी की ड्राफ्ट आंसर-की के खिलाफ अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज कराई गई इन आपत्तियों की समीक्षा बोर्ड की विशेषज्ञ समिति करेगी। इसके बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications