Trusted Source Image

NCERT LDC Answer Key 2026: एनसीईआरटी एलडीसी परीक्षा की आंसर-की जारी, 21 मई तक कर सकेंगे चैलेंज

Santosh Kumar | May 19, 2026 | 03:50 PM IST | 1 min read

जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, वे 21 मई तक ऑनलाइन माध्यम से उसे चुनौती दे सकते हैं।

एनसीईआरटी एलडीसी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनसीईआरटी एलडीसी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्रोविज़नल आंसर-की जारी कर दी है। 15 मई को आयोजित कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) की आंसर-की 19 मई को आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

एनसीईआरटी ने उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने की सुविधा भी प्रदान की है। जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, वे 21 मई तक ऑनलाइन माध्यम से उसे चुनौती दे सकते हैं।

NCERT LDC Answer Key 2026: ऑब्जेक्शन विंडो ओपन

आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो आज दोपहर खुल गई है, और निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी संभावित स्कोरिंग का अनुमान लगा सकते हैं।

परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, इसलिए सावधानीपूर्वक मिलान करें। आपत्ति दर्ज करते समय ठोस प्रमाण संलग्न करना आवश्यक है। एनसीईआरटी द्वारा कुल 173 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

Also readMPESB Police SI, Subedar Phase-II Result 2026: एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार फेज 2 रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी

NCERT LDC Answer Key 2026: आंसर-की ऑब्जेक्शन लिंक

उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन करके, अपनी रिस्पॉन्स शीट और एनसीईआरटी एलडीसी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए, उम्मीदवारों को https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/96551/login.html पर लॉग इन करना आवश्यक है। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications