Trusted Source Image

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून स्क्राइब रजिस्ट्रेशन लिंक ugcnet.nta.nic.in पर सक्रिय, अंतिम तिथि 20 जून

Abhay Pratap Singh | June 18, 2026 | 04:28 PM IST | 2 mins read

यूजीसी नेट जून 2026 स्क्राइब फॉर्म भरने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करना होगा।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज से यूजीसी नेट (UGC NET) जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों द्वारा लेखक विवरण जमा करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर 18 जून से स्क्राइब विवरण जमा कर सकते हैं।

यूजीसी नेट जून 2026 स्क्राइब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 जून (शाम 5:00 बजे) निर्धारित की गई है। एनटीए ने बताया कि, यह पोर्टल पीडब्ल्यूडी/ पीडब्ल्यूबीटी उम्मीदवारों के लिए खोला जा रहा है, जो यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा (जो 22 से 30 जून तक होने वाली है) में ‘स्क्राइब’ (लेखक) की सुविधा लेने के पात्र हैं।

एनटीए ने नोटिस में बताया कि, उम्मीदवारों को 10 जून 2026 को जारी सूचना में एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप से उनके परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। इसके अलावा, 17 जून 2026 को जारी एडमिट कार्ड के माध्यम से उम्मीदवारों को उनके आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी भी दी गई है।

Also readUGC-NET June 2026 Admit Card: यूजीसी नेट जून एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in पर जारी, 22 जून से परीक्षा

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया जाएगा। यूजीसी नेट 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।

उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है। साथ ही, किसी भी तरह की कठिनाई होने पर एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000/011-69227700 पर या ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

UGC NET June 2026 Scribe Registration: पंजीकरण प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए यूजीसी नेट जून 2026 के लिए लेखक विवरण जमा कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, सबमिट स्क्राइब विवरण लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • स्क्राइब ऑप्शन चुनें और लेखक का विवरण भरें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications