Trusted Source Image

UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून पंजीकरण की आगे बढ़ी आखिरी डेट, 19 मई तक आवेदन का मौका

Saurabh Pandey | May 15, 2024 | 06:39 PM IST | 2 mins read

यूजीसी नेट जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) पद के लिए उम्मीदवार की आयु 31 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सहायक प्रोफेसर/लेक्चरर पद के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

यूजीसी नेट जून पंजीकरण की लास्ट डेट 19 मई तक है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूजीसी नेट जून पंजीकरण की लास्ट डेट 19 मई तक है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को 19 मई तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को 15 मई तक बढ़ाया गया था, जो आज समाप्त हो रही थी।

एनटीए ने नोटिस जारी अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने की जानकारी दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यूजीसी नेट के लिए आवेदन न किया हो, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UGC NET June 2024 Last Date Extended: यूजीसी नेट आवेदन सुधार विंडो

यूजीसी नेट जून के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 20 मई 2024 तक रात 11:59 बजे तक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से परीक्षा शुल्क भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद यूजीसी नेट आवेदन सुधार विंडो 21 मई को खुलेगी और 23 मई 2024 को बंद हो जाएगी।

इससे पहले यूजीसी नेट जून के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की समय सीमा 16 से 17 मई, 2024 रात 11:59 बजे तक थी।जबकि आवेदन सुधार के लिए 18 से 20 मई 2024 तक समय दिया गया था।

यूजीसी नेट 83 विषयों में ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।

UGC NET June 2024: आवेदन शुल्क

यूजीसी नेट 2024 जून अधिसूचना के अनुसार, सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,150 रुपये है, जबकि सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये है।

UGC NET June 2024 Registration Form: संशोधित परीक्षा तिथि

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाएगी। हालांकि, इससे पहले यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 16 जून को आयोजित की जानी थी। यूजीसी नेट एग्जाम और यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के बीच टकराव के चलते राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा तिथि में संशोधन किया है।

Also read CUET UG 2024 Admit Card: दिल्ली के छात्रों के लिए आज जारी हो सकता है सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड; परीक्षा 29 मई

UGC NET June 2024: आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूजीसी नेट जून 2024 पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications