UGC NET December 2025: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2 जनवरी के लिए जारी, एग्जाम कल से शुरू, जानें गाइडलाइन, दस्तावेज
Santosh Kumar | December 30, 2025 | 09:05 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा केंद्र पर लाना आवश्यक है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 2 जनवरी, 2026 को होने वाली यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने यूजीसी नेट 2025 एडमिट कार्ड 31 दिसंबर की परीक्षा के लिए पहले ही जारी कर दिया है। यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
UGC NET December 2025: परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा केंद्र पर लाना आवश्यक है। अगर एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है, तो पासपोर्ट साइज की फोटो भी साथ ले जाएं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत होने पर या उसमें दी गई जानकारी में कोई गड़बड़ी होने पर, उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- दर्ज विवरण की जांच करें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
UGC NET 2025 Exam Guidelines: यूजीसी नेट परीक्षा दिशानिर्देश
यूजीसी नेट 2025 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-
- यूजीसी नेट परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 में दिए गए सभी निर्देशों का उम्मीदवारों को पालन करना होगा।
- परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गैजेट और अन्य सहायक उपकरण अपने साथ केंद्र पर लाने की अनुमति नहीं है।
- परीक्षा के दिन वैध मूल फोटो पहचान पत्र व एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जाना आवश्यक है।
- उम्मीदवारों को एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर (ऑनलाइन आवेदन पत्र पर अपलोड की गई तस्वीर) साथ लानी होगी।
- सभी संचार उपकरण, सहायक उपकरण, खाद्य पदार्थ, आभूषण या परीक्षा से संबंधित कोई अन्य सामग्री प्रतिबंधित है।
- छात्रों को केवल अपनी तय सीट पर बैठना चाहिए और विषय में गलती होने पर तुरंत अधिकारियों को बताना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल