UGC NET December 2023: यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट, जेआरएफ लेटर ugcnet.nta.ac.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया
Santosh Kumar | February 27, 2024 | 10:44 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए कुल 9,45,918 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 6,95,928 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी दिसंबर सत्र के लिए एनटीए यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट और जेआरएफ अवार्ड लेटर जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट के लिए क्वालीफाई किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ई-सर्टिफिकेट या जेआरएफ लेटर प्राप्त कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
एनटीए ने जनवरी 2024 में यूजीसी नेट का रिजल्ट घोषित किया था। यह परीक्षा 6 से 19 दिसंबर तक 292 शहरों में आयोजित की गई थी। बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए कुल 9,45,918 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 6,95,928 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
UGC NET E-Certificate, JRF Letter 2023: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूजीसी नेट दिसंबर 2023 ई-प्रमाणपत्र, जेआरएफ पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.ntaonline.in पर जाएं।
- यहां ‘Click here E-Certificate and JRF Award Letter’ पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, उम्मीदवार यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- E-Certificate और JRF Award Letter के विकल्प सामने होंगे उन पर क्लिक करें।
- उन्हें डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
UGC NET December 2023: ई-प्रमाणपत्र, जेआरएफ पत्र की वैधता
जहां तक यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट/जेआरएफ पत्र की वैधता का सवाल है, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए प्रमाणपत्र परिणाम की घोषणा की तारीख के बाद केवल 3 वर्षों के लिए वैध होगा। हालाँकि लेक्चरशिप सर्टिफिकेट में ऐसी कोई समय सीमा नहीं है और जो उम्मीदवार इसे हासिल करते हैं वे यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद किसी भी समय लेक्चरशिप पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें