UGC NET City Slip 2024: यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 28 अगस्त से 4 सितंबर तक की परीक्षा तिथियों के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | August 15, 2024 | 06:29 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने 26 अगस्त को होने वाली यूजीसी नेट 2024 परीक्षा स्थगित कर दी है, अब यह परीक्षा 27 अगस्त को होगी। इस तिथि की परीक्षा के लिए अभी तक शहर सूचना पर्ची जारी नहीं की गई है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 28 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित होने वाली यूजीसी नेट 2024 परीक्षाओं के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 की जांच कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी आधिकारिक नोटिस में लिखा कि, “एनटीए अब 28, 29 व 30 अगस्त 2024 और 2, 3 और 4 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाली यूजीसी-नेट जून 2024 के लिए परीक्षा शहर के आवंटन की अग्रिम सूचना प्रदर्शित कर रहा है।”
यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एनटीए ने 26 अगस्त को होने वाली यूजीसी नेट 2024 परीक्षा स्थगित कर दी है, अब यह परीक्षा 27 अगस्त को होगी। हालांकि, 27 अगस्त के लिए अभी तक शहर सूचना पर्ची जारी नहीं की गई है।
Also read UGC NET 2024 Reschedule: यूजीसी नेट परीक्षा शेड्यूल में संशोधन, 26 नहीं 27 अगस्त को होगी परीक्षा
यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट 2024 परीक्षा का आयोजन 83 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। यूजीसी नेट 2024 शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर के नाम की जांच कर सकेंगे।
यूजीसी नेट जून 2024 सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। UGC NET जून 2024 एडमिट कार्ड बाद में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यूजीसी नेट 2024 हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
UGC NET 2024 Exam City Slip: कैसे डाउनलोड करें?
परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- ‘UGC NET 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट जून परीक्षा शहर पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- कैंडिडेट सिटी स्लिप की जांच करें और पेज को डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम