Live

UGC NET Answer Key 2026 LIVE: यूजीसी नेट जून आंसर-की इस सप्ताह @ugcnet.nta.nic.in; एनटीए ने जारी किया अपडेट

Santosh Kumar | August 10, 2026 | 04:52 PM IST | 1 min read

यूजीसी नेट 2026 परीक्षा खत्म हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है और उम्मीदवार आंसर की और यूजीसी नेट रिस्पॉन्स शीट का इंतजार कर रहे हैं।

एनटीए यूजीसी नेट जून आंसर-की पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

UGC NET Answer Key 2026 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट आंसर की 2026 के बारे में एक जरूरी अपडेट दिया है। एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्रोविजनल यूजीसी नेट जून आंसर-की 2026 इस सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। इसके अलावा, सीएसआईआर-नेट, आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई (पीएचडी) 2026 की आंसर की भी इसी सप्ताह जारी की जाएंगी।

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को आयोजित की गई थी। जालंधर सेंटर पर तकनीकी खराबी के कारण कुछ उम्मीदवारों के लिए 5 जुलाई को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई।

यूजीसी नेट 2026 परीक्षा खत्म हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है और उम्मीदवार आंसर की और यूजीसी नेट रिस्पॉन्स शीट का इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार, अब एनटीए ने इस संबंध में अपडेट जारी कर दिया है।

UGC NET June Answer Key 2026: यूजीसी नेट आंसर-की लेटेस्ट अपडेट

इससे पहले, उम्मीदवारों ने चेतावनी दी थी कि अगर 10 अगस्त तक आंसर की पर कोई अपडेट नहीं आया, तो वे 11 अगस्त को एनटीए ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद ही एनटीए ने अधिसूचना जारी की है।

एनटीए ने कहा है कि प्रोविजनल यूजीसी नेट 2026 आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे देख सकेंगे और तय समय-सीमा के दौरान किसी भी जवाब को चुनौती दे सकेंगे। आंसर की जारी होने के समय विस्तृत निर्देश दिए जाएंगे।

Also read UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी व सीएसआईआर नेट जून आंसर-की इस सप्ताह होगी जारी, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट आंसर की कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूजीसी नेट 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, यूजीसी नेट आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
  • यूजीसी नेट आंसर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • अंकों की गणना करें और आंसर-की डाउनलोड करें।

आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न ₹200 शुल्क जमा करना होगा। चुनौती के साथ सही दस्तावेज या सबूत अपलोड करना जरूरी है। एनटीए विषय विशेषज्ञों से आपत्तियों की जांच करवाएगा और उसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
लाइव अपडेट
प्रोविजनल यूजीसी नेट जून आंसर-की 2026 इस सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। यूजीसी नेट आंसर-की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।

August 10, 2026 | 04:52 PM IST

UGC NET Answer Key PDF 2026: यूजीसी नेट आंसर की कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूजीसी नेट 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, यूजीसी नेट आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
  • यूजीसी नेट आंसर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • अंकों की गणना करें और आंसर-की डाउनलोड करें।

August 10, 2026 | 04:15 PM IST

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड लिंक

यूजीसी नेट आंसर की पीडीएफ ugcnet.nta.nic.in और सीएसआईआर नेट आंसर-की पीडीएफ csirnet.nta.nic.in पर अपलोड की जाएगी।

August 10, 2026 | 03:57 PM IST

UGC NET Answer Key 2026 PDF: यूजीसी नेट जून आंसर-की का इंतजार

लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। यूजीसी नेट परीक्षा 22 से 30 जून और 5 जुलाई को आयोजित की गई

August 10, 2026 | 03:56 PM IST

UGC NET Answer Key 2026 Release date: यूजीसी नेट जून आंसर-की इस सप्ताह

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्रोविजनल यूजीसी नेट जून आंसर-की 2026 इस सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]