UGC NET 2025 June Schedule: यूजीसी नेट जून परीक्षा का शेड्यूल ugcnet.nta.ac.in पर जारी, शिफ्ट टाइमिंग जानें
Saurabh Pandey | June 7, 2025 | 12:11 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने यूजीसी नेट जून के लिए परीक्षा की विषयवार समय सारिणी अब आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। जिसमें 85 विषय शामिल होंगे।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2025 सत्र के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। एनटीए की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 85 विषयों के लिए परीक्षाएं 25 से 29 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी, जबकि पहले यह 21 जून से 30 जून के बीच प्रस्तावित था।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारि वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने यूजीसी नेट जून के लिए परीक्षा की विषयवार समय सारिणी अब आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। जिसमें 85 विषय शामिल होंगे।
UGC NET Exam 2025 Schedule: परीक्षा शेड्यूल देखने का तरीका
- सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर UGC NET जून 2025 परीक्षा शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं।
- अब परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड करें और उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
UGC NET 2025 June: शिफ्ट टाइमिंग्स
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
UGC NET 2025 : यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप
एनटीए परीक्षा से कम से कम 10 दिन पहले यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी करेगा। सिटी स्लिप उम्मीदवारों को परीक्षा शहर के बारे में जानकारी देती है, जिससे उन्हें अपनी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की तैयारी में मदद मिलती है।
Also read SSC GD Constable Result 2025 Live: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा? मेरिट लिस्ट, कटऑफ जानें
UGC NET 2025: परीक्षा पैटर्न
यूजीसी नेट जून टेस्ट पेपर में दो सेक्शन होंगे, जिनमें से दोनों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। पेपर 1 में 100 अंकों के प्रश्न होंगे, और पेपर 2 में 200 अंकों के प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी और हिंदी होगा, भाषा के पेपर को छोड़कर। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में दिए गए विकल्प के अनुसार माध्यम में उत्तर देना आवश्यक है।
यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इस बार कुल 85 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता के लिए होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार