UGC NET Paper Leak 2024: यूजीसी नेट पेपर डार्कनेट पर लीक, दोबारा परीक्षा की तिथि जल्द- केंद्रीय शिक्षा मंत्री
Abhay Pratap Singh | June 21, 2024 | 07:39 AM IST | 2 mins read
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के कार्यप्रणाली का अध्ययन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यूजीसी नेट 2024 का प्रश्न पत्र डार्कनेट पर लीक हो गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पेपर लीक 2024 की जानकारी गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा दिए गए थे।
यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 18 जून को ओएमआर आधारित प्रारूप में जूनियर रिसर्च फेलो, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी स्कॉलर्स के चयन के लिए आयोजित की गई थी। शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा समाप्त होने के एक दिन बाद ‘परीक्षा से समझौता’ होने का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया था। धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा, “Zero-error परीक्षा हमारी प्रतिबद्धता है।”
जून सत्र के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए 11.21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। वहीं, इस परीक्षा में करीब 9.08 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। यूजीसी नेट जून सत्र 2024 एग्जाम 83 विषयों के लिए देश भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि, “डार्कनेट पर विशिष्ट प्रश्नपत्र मौजूद है। यह इनपुट गृह मंत्रालय के प्रतिष्ठित संगठन I4C द्वारा दिया गया है। जब हमने अपने मूल प्रश्नपत्र से इस दस्तावेज की तुलना की, तो हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यह पेपर लीक का मामला है।”
धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा, “मैं यह नहीं कह सकता कि मैं आपके साथ एक अच्छी जानकारी साझा कर रहा हूं। हम जिम्मेदारी ले रहे हैं। हमें सिस्टम को सुधारना होगा। बहुत जल्द हम दोबारा परीक्षा की तिथियां घोषित करेंगे।” उन्होंने बताया कि एनटीए की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित की जाएगी।
इससे पहले शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने बताया कि यूजीसी नेट 2024 की नई परीक्षा तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in और nta.ac.in पर घोषित की जाएंगी। बता दें कि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) दिसंबर 2018 से UGC NET का आयोजन कर रही है। परीक्षा में पारदर्शिता की कमी के चलते परीक्षा एजेंसी की कड़ी आलोचना हुई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार