UCO Bank LBO Recruitment 2025: यूको बैंक में एलबीओ के 250 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण आज से शुरू
Abhay Pratap Singh | January 16, 2025 | 02:57 PM IST | 2 mins read
लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि 5 फरवरी, 2025 है।
नई दिल्ली: यूको बैंक (UCO Bank) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 जनवरी से यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com के माध्यम से यूको बैंक एलबीओ 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 5 फरवरी तय की गई है। यूको बैंक एलबीओ एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान भी करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए जीएसटी के साथ आवेदन शुल्क 175 रुपये तथा अन्य के लिए 850 रुपये है।
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता हासिल करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का अंतिम परिणाम 1 जनवरी 2025 को या उससे पहले घोषित किया गया हो। उम्मीदवार के पास वैध मार्कशीट/ डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए। पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाना होगा।
एलबीओ भर्ती फॉर्म भरने वाले आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2.01.1995 से पहले और 01.01.2005 के बाद न हुआ हो। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यूको बैंक एलबीओ भर्ती के तहत कुल 250 पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 के तहत 48480- 2000/7- 62480- 2340/2- 67160- 2680/7- 85920 वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
Local Bank Officer Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाएं। इसके बाद Career टैब पर क्लिक करें और फिर Recruitment Opportunities पर क्लिक करें। अब भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा और सबमिट करें। आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]IIT Madras: आईआईटी मद्रास 28 फरवरी और 1 मार्च को ‘IInvenTiv 2025’ नेशनल एक्सपो के तीसरे संस्करण का आयोजन करेगा
नेशनल एक्सपो में प्रत्येक विषयगत क्षेत्र के लिए एक ‘चिंतन शिविर’ या विचार-मंथन सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें सरकार, उद्योग, शिक्षा और स्टार्ट-अप के प्रमुख विशेषज्ञ शामिल होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार