UCEED Result 2024: यूसीईईडी परिणाम uceed.iitb.ac.in पर जारी, आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
Santosh Kumar | March 8, 2024 | 09:22 AM IST | 2 mins read
अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (सीईईडी) परीक्षा 2024 आईआईटी बॉम्बे द्वारा 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी।
Download the ebook to practice most repeated UCEED questions, important topics, PYQs, visual reasoning & design aptitude trends for effective exam prep.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे द्वारा अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (यूसीईईडी) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूसीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। संस्थान द्वारा उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड 11 मार्च को जारी किए जाएंगे, स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है।
UCEED 2027: Application Form Link | Syllabus | Exam Pattern | NAT Questions
UCEED 2027: Preparation Tips: Complete - GK | Study Material | High Weightage Topics
UCEED 2027: Most Repeated Questions | PYQ's | Top 50 Objects to Sketch
Don't Miss: UCEED Hidden Topics | Sketching Practice | Part B Cutoff
यूसीईईडी परिणाम 2024 घोषणा की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध होगा। यह केवल उसी शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश के लिए मान्य है जिसमें इसके परिणाम जारी किए जाते हैं। सीईईडी स्कोर कार्ड को जन्म तिथि, श्रेणी या विकलांगता स्थिति के प्रमाण के रूप में नहीं माना जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यूसीईईडी परीक्षा 2024 आईआईटी बॉम्बे द्वारा 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। यूसीईईडी परीक्षा ड्राफ्ट उत्तर कुंजी 23 जनवरी को जारी की गई थी। उम्मीदवार 25 जनवरी तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठा सकते थे।
UCEED 2024 Result: ऐसे देखें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके UCEED 2024 Result आसानी से देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- Homepage पर 'UCEED 2024 Results Released' कॉलम में 'Candidate Portal' पर क्लिक करें।
- अब Login पर क्लिक कर पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- “UCEED 2024 Result” स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें।
आपको बता दें कि सीईईडी परीक्षा आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी कानपुर और आईआईटी रूड़की में मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडीएस) कार्यक्रमों और कई आईआईटी और डिजाइन स्कूलों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्यता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है।
जिन छात्रों ने यूसीईईडी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी बैंगलोर) और अन्य भाग लेने वाले कॉलेजों में बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। परीक्षा प्राधिकरण 14 से 31 मार्च तक यूसीईईडी 2024 पास करने वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग शुरू करेगा। यूसीईईडी 2024 की पहली आवंटन सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार